बनारस से ड्रग लेकर आ रहे दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार
सवा लाख रुपए की ब्राउन शुगर बरामद
रतनपुर पुलिस व एसीसीयू की कार्रवाई
बिलासपुर । बड़े और मझोले शहरों से होते हुए ड्रग का कारोबार कस्बों तक पहुंच गया है। रतनपुर के रास्ते बिलासपुर लेकर आ रहे दो आरोपियों को एसीसीयू की मदद से पकड़ा गया, जिनके पास से 25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद जावेद,प्रेम नारायण उर्फ सन्नी चौधरी को गिरफ्तार किया है।
रेंज आईजीपी बी एन मीणा , पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देशन पर सभी सरहदी थानो के द्वारा दीगर राज्य से आने जाने वालो पर निगरानी रखी जा रही थी । 2जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि उक्त दोनो व्यक्ति बनारस से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर बस से अम्बिकापुर होते हुए रतनपुर के रास्ते बिलासपुर आने वाले है,कि सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एसीसीयु प्रभारी हरविंदर सिंह के टीम व थाना प्रभारी रतनपुर की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना तस्दीक कराया गया। जो एसीसीयू के दो आरक्षको को कटघोरा से उसी बस में बैठाया गया । जिसमे आरोपीगण अंबिकापुर से रतनपुर आ रहे थे,दोनो आरोपी महामाया चौक रतनपुर में उतरकर बस बदलने की फिराक में थे तभी एसीसीयू व थाना रतनपुर की अन्य टीम जो पहले से घात लगाकर इंतजार कर रही थी ने दोनो आरोपियो को घेराबंदी कर धरदबोचा एवं आरोपियो की तलाशी करने पर उनके पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर मिला। जिनसे पुछताछ करने पर उन्होने बताया कि 31 दिसम्बर को बिलासपुर से बनारस की बस में बैठ कर निकले थे जो 1 जनवरी को सुबह बनारस पहुच कर केंट एरिया से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर खरीदे एवं रात्री बनारस से अम्बिकापुर की बस में बैठे और 2 जनवरी को अम्बिकापुर से बिलासपुर की बस से निकले जो रतनपुर से बस बदलकर बिलासपुर जाने वाले थे कि पुलिस ने धरदबोचा। विधिवत कार्यवाही उपरांत दोनो व्यक्ति को थाना लाया गया तथा अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से धारा 21(बी),29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंज्जीबद्ध किया गया हैं। उक्त कार्यवाही में विशेष योगदान एसीसीयू से एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर,उप निरी अजय वारे, आरक्षक निखिल राव जाधव, प्रशंत सिंह, बोधुराम कुम्हार, डीएसबी शाखा, हेंमत सिंह थाना रतनपुर से थाना प्रभारी उपनिरी प्रसाद सिन्हा,आर दीपक मरावी,आर राहुल जगत,आर किर्ती पैकरा,आर संतोष श्रीवास,आर रामधीर टोप्पो का योगदान रहा।

