कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं,किया समाधान भी
दो दर्जन गरीबों को मिला नया राशनकार्ड

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं,किया समाधान भीदो दर्जन गरीबों को मिला नया राशनकार्ड

बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहां जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में बड़ी संख्या में दूर दराज से आए ग्रामीण एवं शहरी लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने तत्काल हो सकने वाले कुछ कामों का जहां जनदर्शन में ही समाधान कर दिया वहीं जांच एवं परीक्षण की जरूरत वाले कुछ गंभीर किस्म के मामलों को टीएल में पंजीकृत करते हुए निराकरण के लिए अधिकारियों को समय-सीमा दी। जनदर्शन में आज कलेक्टर ने तीन घंटे तक लगभग 300 से लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जरूरतमंद दो दर्जन से ज्यादा लोगों को मौके पर ही राशनकार्ड बनवाकर दिया। 

 आज जनदर्शन में बिलासपुर की तालापारा निवासी 65 वर्षीय वृद्धा राम बाई अहिरवार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आबंटित करने के संबंध में कलेक्टर के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। बुजुर्ग वृद्धा ने बताया कि वह कलेक्टर कार्यालय के सामने जूता पॉलिश कर अपना जीवन यापन कर रही है। तालापारा में अस्थायी झोपड़ी बनाकर किसी तरह अपना गुजारा कर रही हैं। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम पंचायत सिलदहा के सरपंच एवं उप सरपंच ने ग्राम पंचायत में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में जर्जर हो चुके कीचन शेड निर्माण के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने कोटा जनपद पंचायत सीईओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देशित किया। सागर निवासी पन्नालाल ने रोजगार सहायक द्वारा मनेरगा की राशि के गबन किये जाने की शिकायत की। कलेक्टर ने मामले को जनपद पंचायत तखतपुर को सौंपा। सेंदरी निवासी भरतलाल ने अधिग्रहित भूमि के सबंध में मुआवजा राशि दिलाने के लिए आवेदन किया। कलेक्टर ने एसडीएम को मामले का परीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। लाखासार निवासी अमृत बाई ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन दिया। मल्हार के ग्राम विद्याडीह निवासी गंगाराम ने बिजली तार को दूसरे बिजली गंभा में बदलने की गुहार लगाई। इस मामले को विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता देखेंगे। हेमूनगर निवासी सोमनाथ सलूजा ने जमीन का सीमांकन करवाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को मामले का परीक्षण कर निराकरण करने कहा। तोरवा निवासी सरजू साव ने भरण पोषण भत्ता दिलाने के लिए कलेक्टर से  मुलाकात कर आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा उन्हें अपने साथ नहीं रखता है। सरजू ने भरण पोषण भत्ता दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम बिलासपुर को भरण पोषण भत्ता दिलवाने के निर्देश दिए। 

पैरा संकलन के लिए गोठानो को 30-30 हजार 

कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज टीएल की साप्ताहिक बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में प्रगति और विभिन्न विभागों की लंबित मामलों के निराकरण की ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने रबी फसलों के लिए वर्मी कम्पोस्ट के उठाव में और तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले का वर्मीकम्पोस्ट का रबी का लक्ष्य 29 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी रबी फसलों का मौसम है। 

किसानों को इसकी जरूरत भी है। लिहाजा उनसे सम्पर्क कर उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि गौठानों में पैरा संग्रहण के लिए प्रति गोठान 30 हजार रूपये की राशि मिल चुकी है। इसलिए गरमी के दिनों में जानवरों को पैरा खिलाने के लिए पैरा संग्रहित करके रखा जाये। इस राशि का उपयोग खेतों में पड़े पैरा के संकलन एवं परिवहन के लिए किया जार्ये।  बैठक में नगर निगम आयुक्त ने बताया कि इस सप्ताह 7 और सिटी बसें चलने लगेंगी। फिलहाल 10 बसे विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। कलेक्टर ने राजीव गांधी युवा मितान क्लब की गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेल एवं संस्कृति के अलावा उन्हें मीटर रीडिंग एवं ग्रामीण इलाकों में पानी टेस्टिंग के काम में भी लगाया जाना चाहिए। हर ग्राम पंचायतों तक इन्टरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संचालित भारतनेट परियोजना की भी समीक्षा की।  उन्होंने 15 जनवरी के पहले कार्य पूर्ण करने के निर्देश बिजली एवं पीडब्ल्यूडी विभाग को दिये। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के बीच मतदान को लेकर विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने को कहा है। 

उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांगजन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित ना हो, इसलिए उनसे व्यक्तिगत संम्पर्क कर कार्यवाही किया जाये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन, नगर निगम आयुक्त कुणाल दुदावत, डीएफओ कुमार निशांत सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *