प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का भाजपाइयों ने देखा प्रसारण

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का भाजपाइयों ने देखा प्रसारण

बिलासपुर । क्रिसमस के मौके पर राष्ट्रीय चैनलों में प्रसारित  पीएम मोदी के मन की बात  कार्यक्रम का  96वां संस्करण का पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय मंडल कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने राजेंद्र नगर निवास कार्यालय में मंडल एवं बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक प्रसारण देखा और नए साल के साथ क्रिसमस की बधाई दी। अमर अग्रवाल ने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई वैश्विक पहचान दी है आज  ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना का विस्तार की वजह से याद किया जाएगा. नव वर्ष के उल्लास में कोरोना को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। 2022 में हर क्षेत्र में भारत का दमखम देखने को मिला। 

साल 2022 की विभिन्न सफलताओं ने आज पूरे विश्व में भारत के लिए एक विशेष स्थान बनाया है. इस वर्ष हमारा देश भारत द्वारा दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। 220 करोड़ वैक्सीन का अविश्वसनीय आंकड़ा पारने र निर्यात व्यापार 400 बिलियन डॉलर का जादुई आंकड़ा पार कर कर गया. देश के जन-जन द्वारा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को जीना सीखा.  2022 में स्पेस, ड्रोन और डिफेंस सेक्टर में भारत परचम. वंदे भारत सेमी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन सेवा की शुरुआत,खेलो की दुनिया मे  2022 यानी हर क्षेत्र में भारत का दबदबा बढ़ा. इस साल भारत को त्र-20 समूह की अध्यक्षता की जिम्मेदारी भी मिली,तिरंगा अभियान के द्वारा अगस्त में भारतीयों ने नया इतिहास लिखा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *