राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का मेयर ने किया भूमिपूजन
बिलासपुर । मेयर रामशरण यादव ने कलुवा बाबा मंदिर हरदीकला परिसर में राधा-कृष्ण मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया और 11 हजार रुपए सहयोग राशि भी दी। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि देशहा यादव समाज हरदी-बसिया परिक्षेत्र ने इस मंदिर निर्माण का जिम्मा लेकर एक मिसाल कायम की है। ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यों में हर किसी आगे आकर सहयोग देना चाहिए। उन्होंने सभी यादव बंधुओं को आपसी, सामाजिक, एकजुटता और भाईचारे के साथ रहते हुए समाज के विकास में एक-दूसरे के कंधे से कंधा मिलाकर चलने को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हरप्रसाद यादव ने मंदिर निर्माण में सहयोग राशि देने सजातीय बंधुओं से अपील की। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, पूर्व सरपंच मोपका जितेंद्र यादव ने मंदिर बन जाने पर श्री राधा-कृष्ण की मूर्ति अपनी तरफ से स्थापित करने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन संतोष यादव व आभार प्रदर्शन रामगोपाल यादव ने किया। कार्यक्रम में यादव समाज हरदी-बासिया परिक्षेत्र के मुख्य संयोजक, गौरीशंकर यादव, राजेश्वर यादव, चमन यादव, मन्नू यादव, रामेश्वर यादव, प्रहलाद यादव, सुदर्शन यादव, गोपी यादव, कन्हैया यादव, क्ष्मण यादव, मुरारी यादव, परमेश्वर यादव, कलुआ बाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज कौशिक, रमेश ध्रुवंश, शिव यादव, टीकाराम यादव, शत्रुघन यादव, दीपक यादव, अनिल यादव, संतोष यादव, लताबाई यादव, राजा यादव, टीकाराम यादव, राजकुमार यादव, कान्हा यादव, रवि यादव, आयुष यादव, बलराम साहू, हरदीकला सरपंच शैल श्रवण ध्रुव के साथ आसपास के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

