कोरोना मरीज के लिए 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार
कोरोना महामारी की आशंका को देखते हुए एक बार फिर स्वास्थ्य अमला अलर्ट
अस्पतालों में आज होगा मॉकड्रिल
सीएमएचओ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य अमला अलर्ट हो गया है। जहां अस्पतालों में कोरोना वार्ड की तैयारी की जा रही है। आज सीएमएचओं डॉ.अनिल श्रीवास्तव जिला अस्पताल निरीक्षण के लिए पहुंचे। जहां उन्होनें कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन वार्ड का जायजा लिया। साथ ही कोरोना से निपटने के लिए दिशा निर्देश भी दिए। इसके साथ ही सीएमएचओं ने सिम्स में बैठक में शामिल हुए। जहां कोरोना से निपटने के लिए सिम्स प्रबंधन से चर्चा की।
कोरोना महामारी के मामले में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए कल सिम्स व जिला अस्पतालों में मॉकड्रिल किया जायेगा। इस दौरान परखा जायेगा कि अगर कोरोना के मामले बढ़ जाते है तो स्वास्थ्य अमला किस तरह से इसकी रोकथाम कर पायेगा निपट पाएगा। कोरोना महामारी के आने की आशंका को देखते हुए एक बार फिर स्वास्थ्य अमला इससे निपटने की तैयारी में जुट गया है। इसी के तहत जिला अस्पताल में कोरोना मरीज के लिए 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। यदि मरीज मिलते है तो भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इन्ही व्यवस्था का जायजा लेने सीएमएचओ डाक्टर अनिल श्रीवास्तव ने सोमवार को अस्पताल का निरीक्षण किया और कोरोना महामारी से निपटने के लिए जरूरी निर्देश दिए है। कोरोना महामारी से बचने के लिए केंद्र के साथ राज्य सरकार ने कड़े गाइडलाइन जारी कर दिए है। इसी के तहत स्वास्थ्य तंत्र को अपडेट किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को सीएमएचओ डाक्टर अनिल श्रीवास्तव जिला अस्पताल का निरीक्षण के लिए पहुचे। जहां उन्होंने सेकेंड फ्लोर में मिलने वाले कोरोना मरीज के लिए 30 बेड का आइसोलेशन तत्काल में चालू करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी बेड में आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की। इस दौरान जिला अस्पताल प्रबंधन को कहा गया कि अब कोई भी कोरोना मरीज आएगा, उसे तत्काल भर्ती करना होगा। इसके बाद उन्होंने तीनो मिनी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। जहां उन्हें बताया गया कि सभी प्लांट चल रहे है। तब उन्होंने एक बार और प्लांट का जांच करने का निर्देश दिया और कहा कि कुछ खामियां मिलती है तो तत्काल इंजीनियर बुलाकर समस्या दूर किया जाए।
पूरा स्टाफ अलर्ट रहे
सीएमएचओ ने यह भी साफ किया कि सभी चिकित्सा स्टाफ को यह जानकारी दे दी जाए कि उनकी कभी भी कोरोना निपटान में ड्यूटी लग सकती है, ऐसे में उन्हें हर समय तैयार रहने के लिए कहे।
आइसोलेशन वार्ड तैयार,मॉकड्रिल आज
जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार है। वही कोविड को देखते हुए अस्पताल स्टाफ को निर्देश दिए गए है। और मॉकड्रिल भी कल होना है। इसकी तैयारियों का जायजा लिया। सिम्स में कोरोना महामारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शामिल हुआ।
डॉ.अनिल श्रीवास्तव (सीएमएचओ)

