दस दिन में नाईट लैंडिंग टेंडर नहीं तो पीडब्लूडी ऑफिस के सामने धरना
नए साल में सभी विकास कार्य शुरू किए जाए
केंद्र से नई उड़ानों की मांग -बिलासपुर से कोलकाता, हैदराबाद के लिए शुरु हों उड़ाने
बिलासपुर । हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति का महाधरना आंदोलन आज भी जारी रहा और इसमें इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि नाईट लैंडिंग कार्य के लिए जारी किया गया टेंडर अभी भी अंतिम रूप नहीं ले पाया है।
गौरतलब है कि गत 20 दिसंबर को यह टेंडर खोला जाना था परन्तु पीडब्लूडी ऑफिस से शर्तों की मंजूरी ना मिलने के कारण खोला नहीं जा सका इसके कारण ठेकेदार चयन की प्रक्रिया रुक गई है। समिति ने कहा कि कल का लालटेन प्रदर्शन के बाद वह 10 दिन इस बात का इंतज़ार करेगी कि राज्य सरकार पीडब्लूडी विभाग से बिलास बाई एयरपोर्ट के नाईट लैंडिंग कार्य को प्रारम्भ करने के ठोस फैसले कराये । अन्यथा वह 10 दिन के बाद पी डब्लू डी विभाग के बिलासपुर कार्यालय के सामने धरना देगी। समिति ने दोहराया कि जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूरी तरह एयरपोर्ट विकास के पक्ष में है तो विभाग को भी उसी तेजी से काम करना चाहिए। समिति ने आज की धरना सभा में केंद्र सरकार से नयी उड़ानों की मंजूरी की मांग दोहराई और कहा कि बिलासपुर से कोलकाता और हैदराबाद की हवाई दूरी 650 किमी है जो कि एटीआर 72 विमान से एक बार में बिना रुके पूरा हो सकता है. इस मार्ग पर दो घंटे की उड़ान होगी। कोलकाता से शुरू कर बिलासपुर रुक कर विमान हैदरबाद जाए और वापसी में बिलासपुर रुक कर कोलकाता पहुंचे। इस पुरे मार्ग पर विमान को अधिकतम 9 घंटे कुल लगेगा।
अलायन्स एयर को केंद्र सरकार यह उड़ान चालू करने कह सकती है। आज के महाधरना आंदोलन में बद्री यादव, देवेंद्र सिंह ठाकुर, राकेश शर्मा, रवि बनर्जी, रणजीत खनूजा, शव गोरख, किशोरी गुप्ता, समीर अहमद, संजय पिल्लै, महेश दुबे, अशोक भंडारी, प्रदीप रही, अमर बजाज, प्रकाश बहरानी, नवीन वर्मा, अभिषेक चौबे, शिवा मुदलियार, दीपक कशयप, संतोष पीपलवा, शाहबाज़ अली, अक़ील अली, अनिल गुलहरे, मोहसिन अली, चंद्र प्रकाश जायसवाल, और सुदीप श्रीवास्तव शामिल हुए।

