मानव कल्याण के लिए आंध्र एसोसिएशन रायपुर (AAR) ने किया विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजन
रायपुर सहित पूरे प्रदेश में किया जा रहा 5 करोड़ विष्णु सहस्रनाम का पाठ
कोदंड रामालय बिलासपुर में किया गया है चार दिवसीय आयोजन

मानव कल्याण के लिए आंध्र एसोसिएशन रायपुर (AAR) ने किया विष्णु सहस्रनाम पाठ का आयोजनरायपुर सहित पूरे प्रदेश में किया जा रहा 5 करोड़ विष्णु सहस्रनाम का पाठकोदंड रामालय बिलासपुर में किया गया है चार दिवसीय आयोजन


बिलासपुर। मानव जाति के कल्याण के लिए कोदंड रामालय रेलवे कॉलोनी मे  व अन्नपूर्णा कॉलोनी , शिव मंदिर में भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ किया जा रहा है। 17 दिसंबर से प्रारंभ इस चार दिवसीय आयोजन के पहले दिन शनिवार को कुल 16,07,000 एवं रविवार को 23 लाख 12 हजार विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया गया । भक्त सुबह 9 से शाम 5 बजे तक सहस्त्रनाम का पाठ कर रहे हैं। विश्व कल्याण एवं पर्यावरण शुद्धि जैसे महान पुनीत कार्य के लिए  बालाजी मंदिर, गुढ़ियारी, रायपुर सहित पूरे प्रदेश में आंध्र एसोसिएशन रायपुर (AAR) की ओर से भगवान विष्णु के 5 करोड़ सहस्रनाम पाठ का किया जा रहा है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 5 करोड़ विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना बहुत ही कठिन कार्य है। इसके लिए छत्तीसगढ़ के अधिकांश शहरों में इस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोदंड रामालय , रेलवे कॉलोनी, बिलासपुर में इसका पाठ किया जा रहा है। समिति ने इस पुनीत कार्य के लिए सहस्त्रनाम का पाठ करने वालों से सहयोग की अपील की है। विष्णु सहस्त्रनाम पाठ करने वाले  भक्त 19 एवं 20 दिसंबर के इस महायज्ञ में भाग लेकर इस भव्य एवं दिव्य कार्य के भागीदार बन सकते हैं । विष्णु सहस्रनाम का पाठ पूर्ण रूप से निशुल्क हो रहा है  ,एवं पाठ करने वाले कोई धर्म -जाति, स्त्री -पुरुष, विधवा -परित्यया,बच्चे -बूढ़े, दिव्यांग या किसी भी बंधन से मुक्त है।
एक बार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने पर 1000 नामों का वर्णन होता है । इस प्रकार 50,000 भक्तों द्वारा या 50 हजार बार विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने पर 5  करोड़ की संख्या की प्राप्ति होगी। सभी सनातनी विष्णु सहस्रनाम पठन-पाठन करने वाले भक्तों के सहयोग से ये पाठ संपूर्ण होगा।
*बिलासपुर कोदंडरामालय मंदिर में  किए गए भगवान विष्णु के सहस्रनाम पाठ को 5 करोड़ विष्णु सहस्त्रनाम, बालाजी मंदिर, गुढ़ियारी, रायपुर, आंध्र एसोसिएशन (AAR) के कार्यक्रम में गिनती किया जाएगा l

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *