गुजरात के सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद

गुजरात के सीएम पद की शपथ लेंगे भूपेंद

गांधीनगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भूपेंद्र पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में सोमवार को गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पटेल का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत अपराह्न दो बजे गांधीनगर में नए सचिवालय के पास हेलीपैड ग्राउंड में आयोजित होने वाले समारोह में पटेल को राज्य के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाएंगे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पटेल के साथ कुछ नए मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। 

समान नागरिक संहिता प्राथमिकता

पहली कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता पर फैसले के सवाल पर पटेल ने कहा, समिति बनाई गई है। उसकी सिफारिशों के आधार पर काम करेंगे। हाल में संपन्न हुए गुजरात के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से रिकॉर्ड 156 सीट जीती है। यह गुजरात के विधानसभा चुनावों में भाजपा की लगातार सातवीं जीत है। कांग्रेस को 17 और आप को पांच सीट पर जीत मिली है। पटेल (60) ने शुक्रवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया था, ताकि राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो सके। 

शनिवार को उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात करके अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *