एनटीपीसी सीपत में ऊर्जा संरक्षण पर सायकल रैली

एनटीपीसी सीपत में ऊर्जा संरक्षण पर सायकल रैली

बिलासपुर । एनटीपीसी सीपत में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलने वाले ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के दौरान आज 11 दिसम्बर को परियोजना प्रमुख घनश्याम प्रजापति, कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं बच्चों ने स्टेडियम से लेकर पूरे नगर परिसर में सायकल रैली निकालकर ऊर्जा संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाया। प्रात: काल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम से लेकर बड़ी संख्या मे कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने सायकल रैली में भाग लेते हुए पूरे नगर परिसर का भ्रमण करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर महाप्रबंधकगण एवं विभागाध्यक्षगण तथा बड़ी संख्या मे कर्मचारीगण उपस्थित थे। साइकिल रैली से पहले कार्यकारी निदेशक ने उपस्थित प्रतिभागियों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति शपथ दिलाई।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *