पत्थर से सिर कुचलकर नाबालिग प्रेमिका की नाबालिग प्रेमिका की हत्या
चरित्र शंका पर मार डाला और सुबह थाने मिें किया सरेंडर
बिलासपुर। तोरवा में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने 9वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा की शनिवार की शाम गला दबाकर हत्या कर दी। रविवार की सुबह उसने तोरवा थाने में जाकर पुलिकर्मियों को जाकर इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। तत्काल घटना की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी गई। इसके बाद शव खोजकर पुलिस ने कब्जे में लिया। अब युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
तोरवा क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय यश का 9वीं में पढऩे वाली छात्रा से संपर्क था। दोनों के बीच बातचीत थी। युवक को शंका थी कि नाबालिग किसी और से भी बातचीत करती है। इसी बात को लेकर वह नाबालिग से झगड़ा करता था। उनके बीच आए दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। शनिवार शाम दोनों किसी का जन्मदिन मनाने साथ निकले। यश नाबालिग को लेकर सिरगिट्टी के यश इंडस्ट्री के पास पहुंचा। वहां दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान युवक ने नाबालिग की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके सिर में पत्थर पटक दिया। हत्या के बाद युवक अपने घर चला गया। इधर नाबालिग का शव पड़ा रहा। सुबह युवक सीधे तोरवा थाने पहुंचा। उसने पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। हत्या की बात सुनते ही जवानों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी सिरगिट्टी थाने में दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। युवक से घटना की जानकारी ली जा रही है।

