हिमाचल को मिला हाथ का साथ
कांग्रेस को बहुमत
भाजपा 25 सीटों पर सिमटी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जनता ने रिवाज कायम रखते हुए राज बदल दिया है। यानी, हर चुनाव की तरह इस बार भी सत्ता बदली है। राज्य की 68 सीटों पर वोटों की गिनती समाप्त हो गई है। अंतिम नतीजों में कांग्रेस ने बहुमत के लिए जरूरी 35 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है।
कांग्रेस 40 सीटें जीत चुकी है। वहीं, भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई। 2017 के मुकाबले उसे 19 सीटों का नुकसान हुआ। 3 सीटों पर निर्दलियों ने जीत दर्ज की है। एमसीडी चुनाव में भाजपा को हराने वाली आम आदमी पार्टी पहाड़ में खाता भी नहीं खोल पाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नतीजों के बाद इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने नए सरकार के गठन के लिए चंडीगढ़ में निर्वाचित विधायकों की कल बैठक बुलाई है।
भाजपा के 8 मंत्री चुनाव हारे
हिमाचल में हर चुनाव में मंत्रियों के हारने का रिकॉर्ड इस बार भी कायम है। इस बार भी जयराम ठाकुर कैबिनेट के 10 में से 8 मंत्री चुनाव हार गए। चुनाव हारने वाले मंत्रियों में सुरेश भारद्वाज, रामलाल मारकंडा, वीरेंद्र कंवर, गोविंद सिंह ठाकुर, राकेश पठानिया, डॉ. राजीव सैजल, सरवीण चौधरी, राजेंद्र गर्ग शामिल हैं।
हिमाचल में प्रियंका की मेहनत का मिला फायदा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं किया और प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया, जिसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा में पार्टी को मिले बहुमत पर प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है।वजह से ही यह जीत संभव हो पाई है।
खडग़े ने हिमाचल के लोगों का जताया आभार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हिमाचल प्रदेश विधान सभा में पार्टी को मिले बहुमत पर प्रदेश की जनता का आभार जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर जो भरोसा जताया है उसके अनुरूप उनकी पार्टी की सरकार काम करेगी।

