मनमोहन सरकार ने देश में मध्यान्ह भोजन योजना शुरू की-अमरजीत
मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन में देशवासियों को उलझा दिया
मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ के सम्मेलन में हुए शामिल

मनमोहन सरकार ने देश में मध्यान्ह भोजन योजना शुरू की-अमरजीतमोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी, लॉकडाउन में देशवासियों को उलझा दियामध्यान्ह भोजन रसोइया संघ के सम्मेलन में हुए शामिल

बिलासपुर ।  मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के प्रदेश सम्मेलन में हजारों की संख्या में सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने संघ के मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया है। मध्यान्ह भोजन रसोईया कल्याण संघ का रविवार को शहर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ जिसमें रसोईया महिलाये हजारों की संख्या में शामिल हुई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने पहले रसोईया संघ के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए कहा चुनौतीपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

 कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने देश में मध्यान्ह भोजन योजना शुरू किया कांग्रेस रसोईया माता बहनों के हित में आगे कुछ कर पाती कि इस बीच सरकार बदल गई मोदी सरकार ने नोटबंदी जीएसटी लाक डाउन में देशवासियों को उलझा दिया। मंत्री अमरजीत भगत ने रसोईया कल्याण संघ को भरोसा दिलाया है कि प्रदेश सरकार उनके हित में आवश्यक कदम उठाएगी। सम्मेलन की कमान मध्यान भोजन रसोईया कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष यशोदा साहू ने संभाली कार्यक्रम में संघ की राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुए इसके अलावा अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर विशेष विशेष रूप से आमंत्रित किए गए।  कल्याण संघ की ओर से मंत्री भगत को 3 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।

फिर कहा कि अभी समय नहीं आया है। समय आने पर इसका पर्दाफाश कर दिया जाएगा। ईडी की कार्रवाई और राज्य शासन के एक अधिकारियों की गिरफ्तारी के सवाल पर मंत्री भगत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रवर्तन निदेशालय की पूरी कार्रवाई केंद्र सरकार के इशारे पर हो रही है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। बदले की भावना से काम किया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में कहा कि भानुप्रतापपुर में उम्मीदवारी चयन से भाजपा का चेहरा सामने आ गया है।

 कथनी और करनी में अंतर भी साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा और उम्मीदवार पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपराधी होता है उसकी आवाज ऊंची होती है। सच को दबाने को कोशिश करता है। सच्चाई तो यही है कि भीतर से वह बहुत डरा होता है। ऐसा ही कुछ भानुप्रतापपुर में भाजपा की ओर से हो रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *