राहुल गांधी धार्मिक मान्यता रखने वाले परिवार से-भगत
ईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित

राहुल गांधी धार्मिक मान्यता रखने वाले परिवार से-भगतईडी की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित

बिलासपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पंडित राहुल गांधी जैसे शब्द से संबोधित किया। उन्होंने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि राहुल गांधी धार्मिक मान्यता रखने वाले परिवार से हैं। उनका पूरा परिवार पूजापाठ में विश्वास रखता है और भगवान के प्रति अगाध श्रद्धा भी रखते हैं। पदयात्रा के दौरान मंदिर,मठ व शिवालयों में मत्था टेक रहे हैं। भक्तिभाव से पूजा अर्चना कर रहे हैं। भगवान के प्रति आस्था और उनकी पूजा में कहीं कोई खोट नहीं है।

मंत्री भगत पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का हिन्दुत्व के प्रति झुकाव बढ़ते जा रहा है। इसके पीछे राजनीति कारण तो नहीं है। मंत्री ने तत्काल राहुल गांधी को पंडित जैसे शब्द से संबोधित करते हुए सवाल का प्रभावी ढंग से जवाब देने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी और उनका पूरा परिवार प्रारंभ से ही पूजा पाठ में विश्वास रखते आए हैं। इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। भानुप्रतापपुर उप चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार ब्रम्हानंद के मामले में बीते दिनों राज खोलने के उनके बयान को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि राज को राज ही रहने दो नहीं तो पर्दा उठ जाएगा। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *