भांवर गणेश की मूर्ति चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार मूर्ति बरामद
पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची आरोपियों तक, एक आरोपी फरारपुलिस ग्राहक बनकर पहुंची आरोपियों तक, एक आरोपी फरार
मूर्ति बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, नकली नोट लेकर पहुंच गई पुलिस

भांवर गणेश की मूर्ति चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार मूर्ति बरामदपुलिस ग्राहक बनकर पहुंची आरोपियों तक, एक आरोपी फरारपुलिस ग्राहक बनकर पहुंची आरोपियों तक, एक आरोपी फरारमूर्ति बेचने ग्राहक तलाश रहे थे, नकली नोट लेकर पहुंच गई पुलिस

बिलासपुर ।  मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली से चोरी गए भंवर गणेश की मूर्ति को बेचने के फिराक में युवक ग्राहक तलाश रहे थे। इसकी सूचना पर एसीसीयू के प्रभारी और उनकी टीम ग्राहक बनकर पहुंच गई। पचास हजार रूपए के नकली नोट लेकर एसीसीयू के प्रभारी ने मूर्ति को देखने के लिए मंगाया। दो युवक मूर्ति का एक टुकड़ा लेकर जैसे ही उनके पास पहुंचे जवानों ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने खंडित मूर्ति को जब्त कर लिया है।

एसपी पारूल माथुर ने बताया कि 25 अगस्त की रात चोरों ने मस्तूरी क्षेत्र के इटवा पाली से भंवर गणेश की प्राचीन मूर्ति पार कर दी। बताया जाता है। यह मूर्ति 16वीं शताब्दी का है। मूर्ति चोरी की जानकारी होने पर गांव में हडक़ंप मच गया। सूचना पर एसपी पारूल माथुर समेत पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। साथ ही एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह भी अपनी टीम के साथ मामले की जांच कर रहे थे। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस की टीम लगातार गांव में दौरा कर रही थी। वहीं, एसीसीयू की टीम आसपास के गांव में लोगों के संपर्क में थी। इसी बीच एसीसीयू को पता चला कि मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम चौहा निवासी युवराज टंडन(20) मूर्ति को चार करोड़ रूपए में बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। एसीसीयू के निरीक्षक हरविंदर सिंह व आरक्षक गोविंद शर्मा व्यापारी बनकर युवक से संपर्क किया। उन्होंने खुद को यूपी के कन्नैज में रहने वाला बताया। उन्होंने 50 लाख रूपए एडवांस देने की बात कहते हुए मूर्ति को देखने के लिए मंगाया। शनिवार की रात ग्राम चौहा में युवराज उनसे मिला। पुलिस ने उन्हें रूपए दिखाते हुए मूर्ति मंगाई। युवक ने अपने साथी मोहताब सुमन(25) को फोन कर मूर्ति का टुकड़ा मंगाया। युवक जैसे की मूर्ति को लेकर आया आसपास छुपे जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों सुमीर राय(20) निवासी चौहा, निशांत घृतलहरे(20) निवासी चकरबेढ़ा और अतुल भार्गव(25) निवासी टिकारी के साथ चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपित को उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अतुल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। एस.एस.पी. बिलासपुर पारूल माथूर के कुशल मार्गदर्शन में इस संवेदनशील मामले का पर्दाफास करने में अतिपुलिस अधीक्षक राजेन्द जायसवाल, राहूल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मस्तुरी  गरीमा द्विवेदी एवं मस्तुरी थाना प्रभारी नुपूर उपाध्याय (परि0 उपुअ.) एवं उनकी समस्त टीम साथ ही ए.सी.सी.यू. प्रभारी  हरविन्दर सिंह व उनकी समस्त टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही है। इस मामले में आरोपियों का पता देने वालों के लिए ईनाम की घोषणा भी पूर्व में की जा चुकी है।

पुलिस ने आरोपी युवराज टण्डन पिता लक्ष्मी टण्डन उम्र 20 वर्ष निवासी चौहा थाना मस्तुरी,मोहताब सुमन उर्फ राजा पिता नरेश सुमन उम्र 25 वर्ष निवासी चौहा थाना ,सुमीर राय पिता सौंपत राय उम्र 20 निवासी चौहा थाना निशांत उर्फ सचिन धृत्तलहरे पिता दिलीप कुमार धृत्तलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी चकरबेढा थाना फरार आरोपी अतुल भार्गव पिता संजय भार्गव उम्र 25 वर्ष निवासी टिकारी है। वही जप्ती सामान भगवान गणेश भांवर की खण्डित मूर्ति चार टुकडो में , चांदी का मुकुट 31 टुकडो में,एक चिडयामार पिस्टल, एक सब्बल एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकिल बरामद किया गया है। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *