ब्रम्हानंद नेताम 8 दिसम्बर के बाद ही पुलिस के समक्ष पेश होंगे : शिवरतन शर्मा
अगर गलत कार्य में लिप्त नहीं हैं तो छुप क्यों रहे हैं ब्रम्हानंद : कुलदीप जुनेजा

ब्रम्हानंद नेताम 8 दिसम्बर के बाद ही पुलिस के समक्ष पेश होंगे : शिवरतन शर्माअगर गलत कार्य में लिप्त नहीं हैं तो छुप क्यों रहे हैं ब्रम्हानंद : कुलदीप जुनेजा

भानुप्रतापपुर।  भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को सुबह नोटिस जारी किया गया कि वह 10 बजे कांकेर में पुलिस के समक्ष उपस्थित हो, परंतु भाजपा नेताओं का कहना है कि चुनावी व्यस्तता के चलते इतने कम समय में वह पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हो पाएंगे।

इस विषय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा ने मीडिया से बात की और कहा कि ब्रम्हानंद नेताम अपने चुनावी कार्यक्रम में व्यस्त हैं और चुनावी व्यस्तता के कारण चुनाव के बाद ही यानी 8 दिसंबर को पुलिस के समक्ष पेश होंगे उन्होंने कहा कि वह किसी से सुख नहीं रहे हैं और मीडिया के समक्ष भी बहुत जल्द उपस्थित होंगे। शिवरतन शर्मा ने कांग्रेसी पर आक्रमण करते हुए कहा कि इस तरह की षड्यंत्रकारी कार्य केवल कांग्रेसी कर सकती है पॉक्सो एक्ट में 2 दिन के अंदर अंदर कार्रवाई पूर्ण करनी होती है जबकि इस मामले में 3 साल बीत जाने के बाद भी ठीक चुनाव के वक्त इस तरह की कार्यवाही करना पूरी तरह से राजनीतिक है उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच घनिष्ठ दोस्ती है और इसी का फायदा कांग्रेसी उठा रही है आम जनता यह सब बातें जानती हैं और ब्रह्मानंद नेताम जैसे सीधे-साधे व्यक्ति पर लगे ऐलान जनों का वह मुंहतोड़ जवाब देगी वही चुनाव प्रचार में भानूप्रतापपुर पहुंचे रायपुर उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा ने भी मीडिया से बात की उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाना जो कि एक 15 साल की बच्ची से अत्याचार का आरोपी है बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक है उन्होंने कहा कि जब आग लगती है तभी धुआं उठता है अगर इस तरह के कार्य में ब्रह्मानंद नेताम संलग्न नहीं है तो वह चुप क्यों रहे हैं उन्हें सामने आना चाहिए और पुलिस से बात करनी चाहिए जबकि उनका छुप ना यह स्पष्ट करता है कि कहीं ना कहीं वह इस घृणित कार्य में लिप्त हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *