शहर में एक ही दिन दो लाशें मिलने से सनसनी
लालखदान में अधेड़ तो सरकंडा में महिला की मिली लाश, मौत की कारणों का खुलासा नहीं
हत्या की आशंका,पुलिस जुटी जांच में
बिलासपुर । शनिवार को शहर के दो अलग-अलग इलाकों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस न मामले की जांच कर रही है। लालखदान क्षेत्र में बंद पड़े स्पिनिंग मिल में इलाके के अधेड़ की लाश मिली है। मृतक का नाम जीवन लाल वर्मा बताया जा रहा है। 46 वर्षीय जीवनलाल महमद का निवासी है। शनिवार सुबह लोगों ने जीवन लाल की औंधे मुंह पड़ी लाश देखी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची तोरवा पुलिस जांच में जुट गई है। जीवन लाल वर्मा की मौत की वजह का पता लगाया जा रहा है। वही सरकंडा क्षेत्र में बहतराई गीतांजलि सिटी फेस टू के पास एक अज्ञात महिला की लाश लोगों ने सुबह-सुबह देखी। इसकी सूचना सरकंडा थाने में की गई । मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तफ्तीश की तो लाश की शिनाख्त जबरा पार निवासी इंदु बाई के रूप में हुई । बताया जा रहा है कि इन्दु बाई घरों में काम करती थी, लेकिन जबरापारा में रहने वाली इंदु बाई खमतराई कैसे पहुंची यह जांच का विषय है। पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि इन्दु बाई की मौत कैसे हुई है। पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।
सरकंडा क्षेत्र के गीतांजली सिटी में नहर किनारे युवती को शव मिला है। मरने वाली युवती की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर मरने वाली की पहचान की जा रही है। उसकी पहचान के बाद मामले की जांच आगे बढ़ेगी। सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि शनिवार की सुबह खमतराई स्थित गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर किनारे युवती का शव मिला है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस युवती की पहचान कराई। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई। उसके पास कोई सामान भी नहीं था। शव की तस्वीर आसपास के थानों में भेजकर गुमशुदा महिलाओं और युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। इसी बीच पता चला कि युवती सरकंडा के जबड़ापारा में रहने वाली मुन्नी बाई है। शव का पीएम कराने तैयारी की जा रही है। इससे युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा।
सुनसान क्षेत्र, किसी ने नहीं देखा आते-जाते
गीतांजली सिटी और शर्मा विहार के बीच नहर के आसपास आबादी कम है। इसके कारण किसी ने युवती को आते-जाते नहीं देखा है। इसके अलावा आसपास के लोगों ने किसी संदिग्ध की जानकारी से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मरने वाली की पहचान के बाद जांच आगे बढ़ाया जाएगा। आसपास के थानों में महिला की तस्वीर भेजकर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी मांगी गई थी।
प्रेम प्रसंग का हो सकता है मामला
मौके पर मिली स्थितियों के बाद मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। किसी ने युवती का गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद हत्यारे शव को छोडक़र भाग निकले। शव की पहचान के बाद उसके जान-पहचान वालों से पूछताछ में और जानकारियां मिलेगी। साथ ही पीएम रिपोर्ट से युवती की मौत का कारण स्पष्ट होगा। इसके आधार पर जांच के बिंदू तय किए जाएंगे।

