पदयात्रा में आलू तौला,चक्की में गेंहू भी पीसा विधायक शैलेष ने
सरकंडा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा,हर बूथ में पहुंच रहे कांग्रेसजन
केंद्र की नाकामी व राज्य सरकार की उपलब्धि बता रहे

पदयात्रा में आलू तौला,चक्की में गेंहू भी पीसा विधायक शैलेष नेसरकंडा में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा,हर बूथ में पहुंच रहे कांग्रेसजनकेंद्र की नाकामी व राज्य सरकार की उपलब्धि बता रहे

बिलासपुर ।  विधायक शैलेश पांडे ने आज भारत छोड़ो आंदोलन के तहत कांग्रेस की पदयात्रा में सरकंडा क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं से मिलकर राज्य शासन की योजना की जानकारी दी । महंगाई को लेकर भी सब्जी विक्रेताओं से चर्चा की, उनकी परेशानी भी जानी। आज पदयात्रा के दौरान विधायक शैलेश पांडे आलू प्याज के ठेले में पहुंच गए और दुकान में आलू तौलने बैठ गए। पदयात्रा के दौरान विधायक पांडे एक दुकान में गेहूं पीसने बैठ गए। आटा चक्की दुकान में भीड़ के बीच में ही विधायक गेहूं पीसने लगे । आज दोनों फोटो वायरल होने के बाद शहर में चर्चा का विषय है । 

इसके पहले गोल बाजार में चाकू छुरी धार कराने वाले की दुकान में चाकू धार करते विधायक की फोटो वायरल हुई थी। आज आलू प्याज तौलते हुए विधायक शहर में दिखाई दे रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद साहू की अगुवाई में आज मुक्तिधाम चौक से कांग्रेस की पदयात्रा निकली। राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए दुकानों एवं घरों में कांग्रेस जन दस्तक दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज सरकंडा क्षेत्र में विधायक शैलेश पांडे मतदाताओं से मुलाकात की तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर एवं महंगाई को लेकर मतदाताओं से सीधी बातचीत की। विधायक शैलेश पांडे का कहना है कि पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे तथा रसोई गैस महगा होने के कारण महिलाओं का घर का बजट बिगड़ गया है । आज आम आदमी परेशान है महंगाई से पूरे देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है । इधर प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल गरीब किसानों मजदूरों की सुध ले रहे हैं। और रोजगार देने के साथ ही गोबर खरीदी गोधन न्याय योजना के तहत गरीब वर्ग को सीधा फायदा पहुंचा रहे । हैं श्रमिकों के खाते में राज्य सरकार योजनाओं की राशि जमा कर रही है। लेकिन केंद्र सरकार आम जनता की सुध नहीं ले रही है युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है । आज कांग्रेस की पदयात्रा में विनोद साहू के अलावा राजेश शर्मा जूलियानी डब्बू साहू के अलावा अनेक कांग्रेसी मौजूद थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *