संसद में विपक्ष को बोलने नहीं देती मोदी सरकार : राहुल
नांदेड़ (महाराष्ट्र)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व वाली सरकार संसद में विपक्ष को बोलने नहीं देती और जनता की आवाज दबाने का काम करती हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि संसद में जब भी जनता के मुद्दे उठाए जाते हैं तो सरकार विपक्ष को बोलने नहीं देती और माइक बंद कर दिया जाता है। उनका कहना था कि बेरोजगारी, महंगाई, चीनी घुसपैठ जैसे जो भी मुद्दे संसद में विपक्ष उठाता है माइक बंद कर दिया जाता है।
उन्होंने श्री मोदी से सीधा सवाल करते हुए कहा कि जनता की आवाज को इस तरह से दबाने का प्रयास अहंकार है और अहंकार को जनता जरूर तोड़ेगी इसलिए श्री मोदी को जनता की आवाज सुन लेनी चाहिए।श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा चीन-माइक ऑफ, महंगाई-माइक ऑफ, नोटबन्दी-माइक ऑफ, अग्निपथ-माइक ऑफ बेरोजगारी – माइक ऑफ। ऐसी कर दी है हमारी संसद की हालत। प्रधानमंत्री जी, ध्यान से सुन लो- आप जनता की आवाज दबा नहीं सकते, इसकी गूंज आपके अहंकार को तोड़ेगी।’
यात्रा में शामिल हुई राकांपा नेता सुप्रिया सुले -पार्टी नेताओं ने गुरुवार को यहां कहा कि महा विकास अघाड़ी के सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना-यूबीटी ने एकजुटता व्यक्त की है और कांग्रेस की भारत जोड़ी यात्रा में शामिल हो गए हैं। राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र आव्हाड़ और सांसद सुप्रिया सुले बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गुरुवार को नांदेड़ शहर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
मोदी के दो भाई, ईडी और सीबीआई:जयराम रमेश
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार पर राजनीतिक हिसाब-किताब तय करने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा ‘मोदी सरकार के दो भाई, ईडी और सीबीआई’ और केंद्र सरकार के हाथों ‘हथियार’ बनने के लिए उन्हें नारा दिया।

