शहीद नंदकुमार पटेल फाउंडेशन ने वृध्दाश्रम में बांटे फल
बिलासपुर । शहीद नंदकुमार पटेल फाउंडेशन के द्वारा आज उनकी जयंती पर कल्याण कुंज वृद्धाश्रम में फल का वितरण किया गया। एल्डरमैन नगर निगम एवं फ़ाउंडेशन के सदस्य अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शहीद नंदकुमार जी पटेल की आदर्शों पर चलते हुए फ़ाउंडेशन हमेशा से ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करते आया है और आगे भी इस प्रकार की सेवा में समर्पित रहना ही फ़ाउंडेशन का मुल उद्देश्य है। कार्यक्रम में जि़ला काग्रेस (ग्रामीण)के उपाध्यक्ष नाजि़म खान,जि़ला युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुभव बाजपाई(बिट्टू),अधिवक्ता अनुराग पांडेय,आलोक वर्मा,अनिकेत सिंह उपस्थित थे।

