रायपुर रेल्वे स्टेशन में पार्सल ट्रॉली से टकराई गीतांजलि एक्सप्रेस, बिलासपुर में इंजन की जांच

रायपुर रेल्वे स्टेशन में पार्सल ट्रॉली से टकराई गीतांजलि एक्सप्रेस, बिलासपुर में इंजन की जांच

बिलासपुर,। रायपुर रेल्वे स्टेशन में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया. यहां पार्सल ट्राली से गीतांजलि एक्सप्रेस से टकरा गई. जानकारी के मुताबिक पार्सल की एक ट्राली प्लेटफार्म नंबर 5-6 की तरफ से आ रही थी. इसी बीच प्लेटफार्म से गीतांजलि एक्सप्रेस छुटी ही थी कि पार्सल ट्राली टकरा गई. इस हादसे के बाद रेलवे के कुछ अधिकारी पूरे मामले की जांच करने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में रेलवे के उच्च अधिकारियों ने ट्राली चलाने वाले कर्मचारी के खिलाफ आरपीएफ में मामला दर्ज करने के आदेश दिए है. वहीं इंजन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी जांच करवाया गया, जहां इंजन में किसी भी प्रकार की क्षति होना नहीं पाया गया है. लेकिन ट्राली के परखच्चे उड़ गए है. इस मामले में स्पष्ट तौर पर रेलवे ने ट्राली संचालन करने वाले ड्राइवर को यात्रियों की जान जोखिम में डालने के लिए आरोपी माना है और उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी में है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *