आज से बहतराई स्टेडियम में राष्ट्रीय एथलेटिक्स का शुंभारंभ
स्पर्धा में 28 राज्य और 9 केंद्रशासित प्रदेश के खिलाड़ी हो रहे है शामिल
711 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा,विधानसभा अध्यक्ष करेंगे उद्घाटन
बिलासपुर । द्वितीय राष्ट्रीय अंडर 23 एथलेटिक्स स्पर्धा का कल बिलासपुर के बीआर यादव स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बहतराई में आगाज़ होने जा रहा है। पुरुष और महिला दोनों वर्गो में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। स्पर्धा में 28 राज्य और 9 केंद्रशासित राज्यो को मिलकर कुल 48 टीम्स के 711 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
आज भारतीय एथेलेटिक्स फेडरेशन के महासचिव रविंद्र चौधरी, प्रदेश एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष जीएस भंबरा, जिला एथेलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजय केसरवानी, सचिव अमरनाथ सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया गया की प्रदेश के लिए गौरव की बात है की राष्ट्रीय स्पर्धाओं की मेज़बानी बिलासपुर को मिला है जिसमे 1100 खिलाडिय़ों, तकनिकी अधिकारियो और आयोजनकर्ता के दल शामिल है। जिला अध्यक्ष केशरवानी ने जानकारी देते हुए बताया की कल उद्घाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल, स्थानीय विधायक सहित बड़ी संख्या में खेल से जुड़े गणमान्य लोग, खिलाड़ी आदि उपस्थित रहेंगे। बाहर से आ रहे सभी खिलाडिय़ों की व्यवस्था जिला एथेलेटिक्स संघ के द्वारा बहतराई स्टेडियम एवं साइंस कॉलेज में किया गया है। श्री केशरवानी ने बताया की स्थानीय टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर पर मौका देने और समुचित सुविधाएं देने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन किये जा रहे है। ज्ञात हो की इस आयोजन से 126 करोड़ की लागत से बने बहतराई एथेलेटिक्स स्टेडियम नए साजो सामान और मरम्मत से खिलाडिय़ों की नयी और बेहतरीन खेप निकालने के लिए पूरी तरह से तैयार हो रहा है। आने वाले समय में बहुत जल्द यहाँ आवासीय अकादमी शुरू हो जायेगा जहा प्रदेश के टॉप चुनिंदा खिलाडिय़ों की ट्रेनिंग की समुचित व्यवस्था उपलब्ध होगी।
जिला प्रशासन दे रहा
है हर संभव मदद
राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस आयोजन में जिला प्रशासन की पूरी टीम कलेक्टर सौरभ कुमार के नेतृत्व में जिला एथेलेटिक्स संघ को पूरी सहयता दे रहे है जिससे मैदान में जरूरी साफ़ सफाई, इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और जरूरी उपकरण की खरीदी के लिए स्थानीय प्रशासन पूरा सहयोग दे रहे है। कलेक्टर के दिशा निर्देश पर पूरी लगातार आयोजन की बेहतर तैयारी में लगा हुआ है।
स्पर्धा का लाइव प्रसारण करेगा महासंघ
भारतीय एथेलेटिक्स फेडरेशन के महासचिव रविंद्र चौधरी ने प्रेस से मुखातिब होते हुए बताया की पुरे इवेंट्स को अखिल भारतीय एथेलेटिक्स के द्वारा अपने प्लेटफार्म पर लाइव टेलीकास्ट किया जायेगा जिससे इसका विस्तार देश ही नहीं बल्कि वर्ल्ड में हो सके। इस नेशनल इवेंट में कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय रिकॉर्ड होल्ड खिलाड़ी शामिल होंगे जो इस पुरे स्पर्धा में नाम रिकार्ड्स देखने को मिलेंगे। ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी इस कार्यक्रम में शिरकत करते जो चोटिल होने की वजह से शामिल नहीं होंगे। लेकिन उनके द्वारा जारी वीडियो मैसेज को उद्घाटन अवसर पर सुनाया और दिखाया जायेगा। इस इवेंट को सफल बनाने में लगभग 350 से जयादा अधिकारी और कर्मचारी लगातार लगे हुए है।

