नाइट लैंडिंग और टर्मिनल विस्तार के काम जल्दी होने से उड़ानों की संख्या बढ़ेगी
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने पीडब्ल्यूडी ईई से भेंट कर एयरपोर्ट के काम जल्दी करने कहा
शुरूआती हीलाहवाली के बाद जल्दी टेंडर जारी करने की बात कही

नाइट लैंडिंग और टर्मिनल विस्तार के काम जल्दी होने से उड़ानों की संख्या बढ़ेगीहवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने पीडब्ल्यूडी ईई से भेंट कर एयरपोर्ट के काम जल्दी करने कहाशुरूआती हीलाहवाली के बाद जल्दी टेंडर जारी करने की बात कही

बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज पीडब्ल्यूडी के इइ से भेंट कर एयरपोर्ट के काम प्राथमिकता से करने को कहा। गौरतलब है कि  एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग और टर्मिनल विस्तार के कार्य लंबित है जिनके पूरे होने से उड़ान की संख्या बढ़ेगी।

आज समिति ने यह मुलाकात इसलिए की क्योंकि 24 करोड़ की राशि स्वीकृत होने के बाद अभी तक टेंडर जारी नहीं हुआ है। पीडब्ल्यूडी के इइ श्री कापसे ने बताया कि अभी केवल 10 करोड़ की राशि पीडब्ल्यूडी  के खाते में डाली गई है जबकि काम 24 करोड़ के होने हैं। इस पर समिति ने कहा कि इस स्तर पर पूरी राशि होना या नहीं होना महत्वूपर्ण नहीं है क्योंकि राशि की उपलब्धता वर्क आर्डर के समय देखी जाती है। अभी तो टेंडर होने और ठेकेदार चयनित होने में एक माह लग जाएगा तब तक पूरी राशि आ ही जाएगी। अन्यथा काम दो हिस्सों में करवा दीजिये।

पीडब्ल्यूडी के इइ श्री कापसे ने एयरपोर्ट में डायरेक्टर और सुरक्षा अधिकारी के पद संविदा के होने का मुद्दा उठाकर कहा कि उनके साथ काम करने में जवाबदारी किसकी होगी। इस पर समिति ने कड़ी आपत्ति करते हुए कहा कि यह आपका विषय नहीं है और शासन ने यह निर्णय लिए हैं साथ ही बिलासा बाई केंवट एयरपोर्ट कलेक्टर बिलासपुर के अधीन है और उनके अधीन पीडब्ल्यूडी को एजेंसी के रूप में कार्य करना है। इस कारण यह सारी आपत्तियां किनारे कर पीडब्ल्यूडी को अपना काम तेजी से करना चाहिए।

इसके बाद इइ श्री कापसे ने 4-सी के प्रोजेक्ट के लिए कंसलटेंट ना होने का मुद्दा उठाया जिस पर समिति ने साफ किया कि वर्तमान में जो काम किया जाने वाला है उसका इससे कोई सम्बन्ध नहीं है ऐसे में इन बातों के कारण नाइट लैंडिंग और टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार के काम को विलंबित नहीं किया जा सकता। 

पूरी बातचीत के बाद इइ श्री कापसे ने एक सप्ताह में नाईट लैंडिंग और टर्मिनल बिल्डिंग विस्तार के काम की तकनीकी स्वीकृति जारी होने की उम्मीद जताई और कहा कि इसके तुरंत बाद टेंडर जारी होगा। समिति ने कहा कि पीडब्ल्यूडी से आम जनता को बहुत उम्मीद है इसलिए किसी भी काम को अनासश्यक विलंबित ना किया जाए साथ ही समिति ने राज्य सरकार से 14 करोड़ की राशि शीघ्र पीडब्ल्यूडी के खाते में जमा करवाने की मांग भी की।

आज मुलाकात करने वाले समिति के प्रतिनिधि मंडल में संजय पिल्लै, नवीन वर्मा, देवेंद्र सिंह, समीर अहमद, बद्री यादव, अनिल गुलहरे, विजय वर्मा, अश्विनी ताम्रकार और सुदीप श्रीवासतव उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *