पान सेंटर की आड़ में हुक्का सामग्री बेचते 2 पकड़ाए
दो लाख का माल बरामद

पान सेंटर की आड़ में हुक्का सामग्री बेचते 2 पकड़ाएदो लाख का माल बरामद

बिलासपुर । पान सेंटर की आड़ में तंबाकू युक्त हुक्का सामग्री बेचते हुए सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लकी चंदन पान सेंटर प्रताप चौक का संचालक 27 वर्षीय विशाल केसरवानी अवैध रूप से हुक्का तंबाकू बेच रहा है । जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पान सेंटर के संचालक विशाल केसरवानी और सप्लायर नीरज शाह निवासी तोरवा के पास से 70 हज़ार रुपये का हुक्का सामग्री बरामद किया। दोनों कोटपा एक्ट का उल्लंघन करते हुए तंबाकू युक्त सिगरेट , हुक्का, हुक्के की सामग्री बेचते पाए गए। जिनके पास से हुक्का पॉट, हुक्का फ्लेवर, सिगार, फ्लेवर्ड सिगरेट , चिलम सहित दो लाख का माल बरामद किया गया है। जिससे यह साबित हो रहा है कि बिलासपुर में अभी भी यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अभी ना जाने कितने है और कारोबारी चोरी-छिपे यही कारोबार कर रहे हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी,एसआई धमेंद्र वैष्णव,आरक्षक सरफराज खान,विकास यादव,देवेद्र दुबे,राजेश नारंग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *