47 लाख के गबन का आरोपी मैनेजर रायपुर में पकड़ाया

47 लाख के गबन का आरोपी मैनेजर रायपुर में पकड़ाया

बिलासपुर ।  व्यापार विहार स्थित खाद्य तेल की एक एजेंसी के मैनेजर द्वारा 47 लाख रूपए गबन करने वाले फरार आरोपी को तारबाहर पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार किया है।             

तारबाहर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोईन वनक पिता सीराज वनक उम्र 35 वर्ष निवासी पोस्ट आफिस के पास तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. प्रोपराईटर इजी एजेंसी व्यापार विहार बिलासपुर में संचालित है मनोज कुमार डोंगरे जो वर्ष 2019 से 2020 तक कंपनी में बतौर मैंनेजर था। उक्त कंपनी में द्वारा खाद्य तेल को अन्य कंपनियों से मंगाकर व्यापारियों से आर्डर लेकर उनके पास खाद्य तेय भेजवाया करता था, तथा पैसा का वसूली भी मैंनेजर के द्वारा किया जाता था । व्यापारियों से रूपये लेकर माल नहीं छोडने पर एवं अपना मोबाईल बंद कर देने पर कंपनी में हिसाब-किताब करने से पता चला की पूर्व मैंनेजर मनोज डोंगरे के द्वारा 47,30,376 रूपये गबन किया गया है। प्रार्थी की लिखित शिकायत पर थाना तारबाहर में अरोपी के विरूद्ध धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। दौरान विवेचना प्रकरण के आरोपी की पतासाजी की जा रही थी जो कायमी दिनांक से फरार थे। ऐसी स्थिति में गठित टीम व मुखबीर के द्वारा आरोपी की बदली हुई निवास स्थान की जानकारी हासिल किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) संदीप पटेल के मार्ग दर्शन में आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पर टीम रवाना कर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में गोकुल नगर वृंदावन कालोनी थाना टिकरापारा रायपुर छ.ग. से आरोपी मनोज कुमार डोंगरे पिता फुलचंद डोंगरे उम्र 40 वर्ष निवासी उतरदा थाना हरदी बाजार जिला कोरबा छ.ग. को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर, सउनि टोप्पो, प्रआर. कार्तिक सिंह, आर. किसन राय, म. आर. सावित्री साहू का योगदान रहा है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *