सडक़ पर केक काटने व रास्ता रोकने पर होगी कार्रवाई
आम्र्स एक्ट और अन्य धाराओं में जुर्म होगा दर्ज,आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

सडक़ पर केक काटने व रास्ता रोकने पर होगी कार्रवाईआम्र्स एक्ट और अन्य धाराओं में जुर्म होगा दर्ज,आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश

बिलासपुर ।  बिलासपुर रेंज के आईजी रतन लाल डांगी ने एक आदेश जारी करते हुए रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है की अब से सडक़ों पर केक नहीं काटा जाए। केक काटने वाले और जिसका जन्मदिन रहेगा उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट और रास्ता रोकने की कार्रवाई की जाएगी। 

यही नहीं आईजी ने यह भी फरमान जारी किया है की सोशल मीडिया पर बन्दुक ,तलवार और से केक  काटकर विडिओ अपलोड करने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने पत्र में सीधे और साफ लिखा है की सडक़ पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ और पुलिस तक पहुँचा तो सीधे संबंधित थानेदार पर कार्रवाई की गाज गिरेगी। इसके जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि थानेदार ही होंगे जिनके क्षेत्र में केक  काटा जाएगा। आईजी रतन लाल डांगी ने बताया की लगातार हो रही घटनाओ और हुड़दंग से लोग परेशान है ,जिनकी शिकायत आती रहती है,लोग बताते है की सडक़ पर केक काटने की वजह से सडक़ जाम हो जाता है और आने जाने में काफी दिक्क्त होती है।

 जिसके मद्देनजर इस मामले को गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया गया है। आईजी ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है की इसे गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगो पर कार्रवाई करे और सीधे कार्रवाई करे। साथ ही लगातार पेट्रोलिंग कर चौक चौराहो पर खड़े होने वाले मनचले लडक़ो और हुड़दंगियों पर कार्रवाई करे। किसी भी चौक पर भीड़ न लगे इसका ख़ास ख्याल रखे। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *