अयान के नाबाद शतक से बिलासपुर ने बस्तर संभाग को 142 रनों से धोया
बिलासपुर । राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित अंडर 14 संभाग क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन आज हुआ , जिसमे आज का पहला मुकाबला बिलासपुर संभाग विरुद्ध बस्तर संभाग के मध्य हुआ जिसमे बिलासपुर संभाग के कप्तान अयानवीर सिंह भाटिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए अयानवीर के नाबाद 111 रनों की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से बिलासपुर संभाग ने 223 रनों के लक्ष्य बस्तर के लिए रखा जिसमे जिसमे रणवीर चड्डा ने भी शानदार 56 रन बनाए , बल्लेबाजी के लिए उतरी बस्तर की टीम कुछ खास प्रदर्शन नही कर पाई और महज 81 रनों पर ढेर हो गयी। बिलासपुर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अयानवीर ने 4 ओवर में 2 ओवर मेडन के साथ 2 विकेट निकाले, साथ मे अरमान पटेल एवम प्रखर पांडेय ने भी 3-3 विकेट हासिल किए । इस तरह अयानवीर के आल-राउंड प्रदर्शन से बिलासपुर संभाग ने यह मैच 142 रनो के बड़े अंतर से जीता । प्रदेश के लिए अंडर 14 क्रिकेट में किसी भी स्तर पर सबसे कम उम्र के कप्तान है ।
अयानवीर सिंह भाटिया अयानवीर सिंह भाटिया बिलासपुर संभाग के कप्तान है जो कि प्रदेश में सबसे सबसे कम उम्र महज 12 साल में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने का गौरव हासिल किया अयान के द्वारा पिछले वर्ष भी संभाग टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था तभी से अयानवीर चयनकर्ताओं के नजर में थे । इस साल के प्रदर्शन की वजह से संभाग के चयनकर्ताओं ने अयानवीर सिंह भाटिया को कप्तानी की जिम्मेदारी देने का फैसला किया । अब जबकि बिलासपुर संभाग की बड़ी जीत उनके आल राउंडर प्रदर्शन की वजह से हुई तो ये फैसला भी सही साबित हो रहा है । अयानवीर सिंह भाटिया फाउंडेशन क्रिकेट अकैडमी के रेगुलर खिलाड़ी है ।

