नहाय-खाय और महाआरती के साथ आज से शुरू होगी छठपूजा
छठघाट सजधजकर तैयार, आयोजन समिति की तैयारियां पूरी
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

नहाय-खाय और महाआरती के साथ आज से शुरू होगी छठपूजाछठघाट सजधजकर तैयार, आयोजन समिति की तैयारियां पूरीसीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

बिलासपुर । कोरोना की त्रासदी के बाद पहली बार दीवाली का उत्साह दिखा। यही उत्साह अब छठ पूजा को लेकर है। इसके लिए आयोजन समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। अरपा नदी स्थित छठघाट की साफ-सफाई कर उसे आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। 28 अक्टूबर शुक्रवार की शाम घाट में अरपा मइया की महाआरती के साथ ही चार दिवसीय पर्व का आगाज होगा। 

शुक्रवार से शुरू हो रहे छठपर्व में नहाय-खाय के साथ महाआरती होगी। यह सबसे कठिन व्रत में से एक है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का व्रत रखती है। पर्व में छठी मइया व सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। 29 अक्टूबर को खरना और 30 अक्टूबर की शाम डूबते सूर्य को अर्घय देकर 36 घंटे तक व्रत रखा जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को अर्घय देकर पर्व का समापन होगा और व्रत की पारण की जाएगी। मुख्य रूप से पूर्वोत्तर राज्यों में उत्तरप्रदेश,बिहार और झारखंड में यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन अब इसे छत्तीसगढ़ में भी काफी उत्साह के साथ मनाया जाने लगा है। खासकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पिछले 21 वर्षो से इस पर्व ने अपनी अलग पहचान बनाई है। तोरवा पुल के पास बनाए गए घाट में छठपर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है। यहां उत्सव का माहौल नजर आता है। और आयोजन के दौरान मेले सा नजारा दिखाई देता है। 

 कोरोना प्रभावित 2 वर्ष के बाद इस वर्ष भारी भीड़ उमडऩे की उम्मीद की जा रही है, जिसे लेकर पुलिस विभाग के अधिकारियों ने तोरवा छठ घाट पर छठ पूजा समिति के साथ बैठक की। एसएसपी पारुल माथुर के निर्देश पर यहां व्यवस्था की निगरानी और बल प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में पुलिस प्रशासन की ओर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल शामिल हुए। उनके साथ सीएसपी कोतवाली पूजा कुमार, डीएसपी यातायात संजय साहू, सरकंडा थाना प्रभारी उत्तम साहू आदि भी मौजूद रहे । छठ घाट पर इस बार 7 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। लेकिन इन्हें अपर्याप्त माना जा रहा है। इसलिए अतिरिक्त पार्किंग व्यवस्था की मांग की गई है। वहीं चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगाने पर भी यहां चर्चा हुई। समिति के भी डेढ़ सौ से अधिक वॉलिंटियर इस मौके पर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग ने ऐसे वॉलिंटियर की सूची मांगी है जो यातायात और प्रवेश द्वार पर तैनात रहेंगे ताकि पुलिस उनके साथ तालमेल बनाकर बेहतर व्यवस्था कर सके। इस दौरान छठ घाट के अलावा तोरवा पुल पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अस्थाई पुलिस चौकी पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा। पर्व के दिन भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। घाट पर ही पुलिस सहायता केंद्र बनाने पर सहमति बनी है। इसी मुद्दे पर छठ घाट पर बैठक हुई। जिसमें समिति के संरक्षक एस के सिंह, अध्यक्ष प्रवीण झा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र दास, सचिव अभय नारायण राय आदि ने पुलिस से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने घाट के साथ पार्किंग एरिया को भी सीसीटीवी से कवर करने का अनुरोध किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *