गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन के इंजन में लगी आग
ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
बड़ा हादसा टला

गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल ट्रेन के इंजन में लगी आगड्राइवर ने कूदकर बचाई जानबड़ा हादसा टला

बिलासपुर। गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल (जेडी) ट्रेन ओड़िशा के ब्रजराजनगर पहुंची. तभी उसके इंजन में अचानक आग लग गई. ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन में यह हादसा हुआ है. ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद चालक ने इंजन की केबिन से कूद कर अपनी जान बचाई. इससे पूरे ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरातफरी मच गई. सुरक्षा कर्मियों ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग को काबू कर लिया. आग लगने की वजह से ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन में खड़ी रही.घटना मंगलवार रात की  है.

गोंदिया से झारसुगड़ा जाने वाली ट्रेन मंगलवार की शाम बिलासपुर जोनल स्टेशन होते हुए झारसुगुड़ा के लिए रवाना हुई थी. ट्रेन रात करीब 9 बजे ब्रजराजनगर स्टेशन पहुंची थी. यहां स्टॉपेज के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होने वाली थी तभी इंजन से धुआं उठने लगा. देखते ही देखते इंजन में आग लग गई. जिस समय यह हादसा हुआ उस समय इंजन में लोको पायलट एम के चौरसिया थे. इंजन से धुआं निकलने के बाद आग फैलने लगी. तब वे किसी तरह कूद कर बाहर निकले.

रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप :-
गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल (जेडी) ट्रेन में आग लगने की सूचना पर इधर रेल प्रशासन सक्ते में आ गया. लोको पायलट ने इंजन में आग लगने की जानकारी जैसे ही अधिकारियों को दी उन्होंने तत्काल में स्थानीय स्टाफ को जानकारी दी. रेलवे द्वारा अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू किया गया. लेकिन इस हादसे के कारणों का पता नही चला है। इसके लिए रेलवे एक जांच टीम का गठन कर इस मामले की जांच करेगी । जांच टीम अपना रिपोर्ट सौंपेगी उस रिपोर्ट से खुलासा होगा कि आखिर इंजन में आग लगी क्यू?

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *