खाली मालगाड़ी का वैगन डिरेल

खाली मालगाड़ी का वैगन डिरेल

बिलासपुर । बिलासपुर रेलवे स्टेशन के निकट चुचुहियापारा फाटक के पास बिलासपुर यार्ड में एक खाली मालगाड़ी का एक वैगन शुक्रवार की दोपहर डि-रेल हो गया । रेलवे ने फौरी कार्यवाही करते हुए इसे वापस रि-रेल कर दिया है । इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेल यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों से प्राप्त अधिकृत सूचना के अनुसार शुक्रवार को दोपहर 2.25 बजे मुम्बई-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग की डाउन लाइन में एक खाली मालगाड़ी का एक वैगन बेपटरी हो गया। घटना बिलासपुर रेलवे स्टेशन के निकट चुचुहियापारा रेल-फाटक के पास बिलासपुर यार्ड में हुई है । घटना की सूचना मिलते ही मरम्मत और बचाव दल के साथ रेलवे के आला अफसर मौके पर पहुंचे। रेल-प्रबंधन के अनुसार 15.40 तक बेपटरी हुए वैगन को वापस पटरी पर चढ़ा दिया गया है। रेल अधिकारियों ने बताया कि रि-रेल के बाद डाउन लाइन को क्लियर कर लिया गया है . इस हादसे से कोई हताहत नहीं हुआ है। रेल यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा है। रेल अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *