प्रेस फोटो पत्रकार से मारपीट के आरोपियों का मोहल्ले में निकाला गया जुलूस, चंद घण्टों में आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया

प्रेस फोटो पत्रकार से मारपीट के आरोपियों का मोहल्ले में निकाला गया जुलूस, चंद घण्टों में आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया

बिलासपुर । प्रेस फोटोग्राफर और उसके पिता के साथ घर घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका मोहल्ले में जुलूस निकाला ।
थाना सिटी कोतवाली में अशोक गुप्ता की रिपोर्ट पर कि दिनांक 23/5/2025 को प्रार्थी का लड़का शेखर गुप्ता रात करीबन 10/30 बजे ऑफिस से अपने घर कतिया पारा वापस आया तो उसके घर के सामने कुछ लड़के खड़े थे। गाड़ी को किनारे करने को बोला तो उसी बात को लेकर. राहुल सिह, मिथिलेश सिह, एवं शुभम के द्वारा शेखर गुप्ता को गाली देकर कर चले गए, थोड़ी देर बाद आरोपी राहुल, मिथिलेश, शुभम अपने अन्य साथियो के साथ हाथ में डंडा लाठी लेकर, प्रार्थी के घर आए और प्रार्थी घर अंदर घुस कर मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर लाठी डण्डा हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं राहुल सिंह चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया आरोपियों द्वारा मारपीट करने से प्रार्थी अशोक गुप्ता और आहत शेखर गुप्ता को चोट आयी है जिनका सिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।,प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 333,296,115(2),351(2),3(5) बी एन एस दर्ज कर विवेचना की गयी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सभद्रा के मार्गदर्शन में. आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम बनाकर. दबिश दी गयी आरोपी राहुल ,शुभम सोनी, मिथिलेश सिह, रोहन साहू, काव्यांशु विनोदीया को घटना के 2 घण्टे के अंदर पकड कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों की निशानदेही पर डण्डा , चाकू एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकिल, स्कूटी जप्त की गयी ।आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर गांधी चौक से घटना स्थल कतियापारा में आरोपियों की निशानदेही पर जप्ती की गयी, घटना क्षेत्र कतियापारा, गांधी चौक में आरोपियों का जुलूस निकाला गया l आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों का पता तलास किया जा रहा है ।

आरोपी:- 01 शुभम सोनी पिता श्याम सोनी उम्र 26 साल कतियापारा , 2- राहुल सिंह पिता जोगेन्दर सिंह उम्र 24 साल ,उदई चौक ,03 मिथलेश सिंह पिता राकेश सिंह ठाकुर उम्र 25 साल उदई चौक,4- रोहन साहू पिता लिला साहू उम्र 19 साल उदई चौक ,5- काब्यांशु बिनोदीया पिता राजकुमार विनोदीया उम्र 21 साल उदई चौक

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *