विधायक अमर अग्रवाल ने किया दावा रिकॉर्ड बहुमत के साथ जीत कर आ रहे भाजपा के महापौर और पार्षद

विधायक अमर अग्रवाल ने किया दावा रिकॉर्ड बहुमत के साथ जीत कर आ रहे भाजपा के महापौर और पार्षद

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में अभी तक के निर्वाचित महापौरों के जीत का रिकॉर्ड भाजपा महापौर प्रत्याशी तोड़ेगी और सर्वाधिक वोटो से चुनाव जीतेगी ।
यह दावा पूर्व मंत्री और बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए किया है आज दोपहर जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि 5 साल के दौरान कांग्रेस ने बिलासपुर शहर की दुर्दशा कर दी है जिसको पटरी पर लाना है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र के रूप में अटल विश्वास जारी किया है ।
प्रदेश और निगम का स्थानीय मुद्दा अलग अलग होता है लेकिन हमने अटल विश्वास में सारे मुद्दों का ध्यान रखा है ।श्री अग्रवाल ने कहा कि वे 5 साल को छोड़ दें तो 20 साल तक शहर का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें 15 साल मंत्री रहने का अवसर भी मिला लेकिन इतने सालों में बिलासपुर की ऐसी दुर्दशा कभी नहीं देखा। नगर निगम की संपत्ति बेचकर भ्रष्ट्राचार के नए नए तरीके अपनाए गए।निगम में जमा 76 लाख का एफ डी बिना काम के निकल जाता है और किसी को पता नहीं चलता। निगम के जनप्रतिनिधि को इस बात की जानकारी न हो ऐसे कैसे हो सकता है?
उन्होंने कहा निगम की और सरकारी जमीन मनमाने तौर पर कौडिय़ों के मोल बेच दिया गया ,शिकायतों तथा आंदोलन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन सरकार बदली तो ऐसे सारे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई । जमीन की बिक्री निरस्त की गई ।
जमीन खरीदने वाले कई लोग मेरे पास फरियाद लेकर आए।उन्होंने कहा स्मार्ट सिटी का पैसा एक हजार करोड़ रुपए ये लोग खर्च नहीं कर पाए,निगम के लोग सूची बनाकर अवैध कब्जा और अवैध निर्माण करने वालों के पास जाते थे उसके बाद दुबारा जाना भूल जाते थे,अधूरे काम की पूरी राशि मंजूर कर व्यापक भ्रष्ट्राचार किया जाता रहा। श्री अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर शहर की जनता विकास चाहती है। वे भ्रष्ट्राचारियों को बर्दाश्त नहीं करने वाली।भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आरोप पत्र तैयार किया है।हमने जनसंपर्क किया तो अधिकांश वार्डों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
जनता भ्रष्ट्राचारियों को सबक सिखाएगी। चुनाव नतीजे आने दीजिए हम भरपूर बहुमत के साथ निगम में काबिज होंगे । कांग्रेस के प्रत्याशियों को कांग्रेसी ही हरवा रहे है वे खुद कह रहे है कि कांग्रेस के 15 से 20 प्रत्याशी ही जीतकर आ रहे है।

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत तय-अमर अग्रवाल,किया जनसंपर्क

नगर निगम चुनाव के तहत आज अमर अग्रवाल ने बिलासपुर के विभिन्न वार्डों में व्यापक जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

वार्ड क्रमांक 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 27, 28, 29 और 69 में नागरिकों से संवाद करते हुए अमर अग्रवाल ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के नागरिकों का जोश और समर्थन इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भाजपा प्रत्याशी नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे।

जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों ने भाजपा को पूर्ण समर्थन देने की प्रतिबद्धता जताई और स्थानीय विकास को लेकर अपनी अपेक्षाएँ भी साझा कीं। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भाजपा ने रतनपुर के 3 मंडल पदाधिकारियों को किया निलंबित

नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ बागी होकर चुनाव लडऩे वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा लगातार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है । कल ही 27 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया था और आज रतनपुर नगर पंचायत का चुनाव लडऩे वाले भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसंत यादव ,मंडल मंत्री भाजपा संतोष कश्यप और मंडल भाजपा अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा बरकत अली को प्रदेश भाजपा ने पार्टी की प्रादमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है । इन तीनों पदाधिकारियों पर रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव 2025 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने एवं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने का आरोप है जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता के दायरे में माना और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने तीनों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है ।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *