पी. आनंद राव तीसरी बार बने मिस्टर छत्तीसगढ़, राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025

पी. आनंद राव तीसरी बार बने मिस्टर छत्तीसगढ़, राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन एवं कबीरधाम जिला बॉडीबिल्डर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 23वीं सीनियर , स्पोर्ट्स फिजीक , दिव्यांग एवं मास्टर राज्य स्तरीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कबीरधाम जिला में हुआ.
इसमें जिला रायपुर,दुर्ग ,बस्तर, कोरबा, कवर्धा, बालोद, धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ ,सारंगढ़, मुंगेली, बेमेतरा एवं बिलासपुर के लगभग 200 खिलाड़ीयों ने शरीर सौष्ठव की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

बिलासपुर जिला से शरीर सौष्ठव का शानदार प्रदर्शन 80 किलो के कैटेगरी में पी. आनंद राव ने स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए ओवरआल चैंपियन्स आफ चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया. यह खिताब उन्हें तीसरी बार मिला है. मनीष कुमार रजक (रेल्वे) 70 किलो वेट कैटेगरी में कांस्य पदक, कमल दास मानिकपुरी 55 किलो वेट कैटेगरी में पांचवा स्थान , चिरंजीव पोर्ते 60 किलो वेट कैटेगरी में पांचवा स्थान रहे.चयनित खिलाड़ी 14 से 16 जनवरी सीनियर नेशनल बेलगाम कर्नाटक में होने वाले राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे.
इस प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला बॉडीबिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सिंह,संरक्षक रविंद्र सिंह ठाकुर,सचिव सुभाष कुमार , कोषाध्यक्ष देवेंद्र राठौड, टीम मैनेजर नवीन रामटेके, उपाध्यक्ष एवं टीम कोच उत्तम कुमार साहू की अहम भूमिका रही है.
छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डरर्स एसोसिएशन के महासचिव बी.राजशेखर राव, अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक महेंद्र टेकाम, उपाध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अरविंद सिंह , राष्ट्रीय निर्णायक नाहिद अख्तर, हीरेंद्र छत्रिय, अमित बंछोर , महेश पटेल, मनीष जऺघेल , जितेंद्र सिंह ठाकुर एवं ऑफिशल्स में जय वर्मा, वेद मैत्री, गुलाम मुस्तफा, किशन वर्मा, सुश्री मेघा भगत ने बधाई एवं शुभकामनाए दी है.

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *