कलेक्टर पहुंचे खैरखुंडी गांव के स्कूल, बच्चों को पढ़ाया, दिया मार्गदर्शन

कलेक्टर पहुंचे खैरखुंडी गांव के स्कूल, बच्चों को पढ़ाया, दिया मार्गदर्शन

नए स्कूल भवन में शिप्ट करने दिए निर्देश, शासकीय योजनाओं का मैदानी हालात जानने दौरे पर निकले

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज बेलतरा तहसील के कई ग्रामों का सघन दौरा किया। शासकीय योजनाओं का फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन का हालात नजदीक से देखने निकले थे।
कलेक्टर खैरखुंडी गांव के प्राइमरी और मिडिल स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनको मार्गदर्शन दिया। बच्चों को भूगोल का पाठ पढ़ाया। बच्चों से सवाल पूछे और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल को नए भवन में तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रानीगांव में पशु आश्रय स्थल का भी जायजा लिया। कलेक्टर श्री शरण ने सबसे पहले खैरखुंडी गांव के प्राथमिक स्कूल और मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां बच्चे भूगोल विषय का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने बच्चों से पूछा कि पृथ्वी पर कितना प्रतिशत जल है और 17 का पहाड़ा भी पूछा।

बच्चों का मुंह मीठा कराया

बच्चों का मुंह भी मीठा कराया। कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन कक्ष में जाकर भोजन की गुणवत्ता भी परखी। बच्चों से मध्याह्न भोजन के विषय में जानकारी ली। प्राइमरी स्कूल को तत्काल नए भवन में शिफ्ट करने कहा। कलेक्टर रानीगांव पहुंचे। उन्होंने पशु आश्रय का जायजा लिया।

पशु आश्रय में आवारा पशु को दी जाएगी पनाह

आवारा पशुओं की देखरेख के लिए हर ब्लॉक में दो -दो पशु आश्रय स्थल बनाया जा रहा है। आवारा किस्म के पशुओं को रखा जा रहा है जो सडक़ में दुर्घटना का कारण बनते हैं। यहां पूर्व से उपलब्ध अधोसंरचना का ही उपयोग किया जा रहा है। जिन पशुओं के मालिक हों, उन्हें नहीं बल्कि आवारा और सडक़ दुर्घटना का कारण बन रहे पशुओं को ही यहां पनाह दी जाएगी। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष साहू, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *