जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी 200 लोगों की निजी और सामुदायिक समस्या,किया निराकरण

जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी 200 लोगों की निजी और सामुदायिक समस्या,किया निराकरण

बिलासपुर। साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर अवनीश शरण ने दूर-दराज गांव से आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी। लगभग 200 लोगों ने मुलाकात कर निजी और सामुदायिक समस्याओं से संबंधित आवेदन दिया।
अवनीश शरण ने कल जनदर्शन में सभी की समस्याओं को सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। कुछ आवेदनों का फोटो लेकर स्वयं ही अधिकारियों को वाट्सएप कर निराकरण करने के निर्देश दिए। साफ्ताहिक जनदर्शन में ग्राम अमसेना निवासी रामकुमार कौशिक ने शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटवाने कलेक्टर को आवेदन दिया। कलेक्टर ने तहसीलदार सकरी को आवेदन सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विकास खण्ड मस्तूरी के ग्राम जयरामनगर के निवासियों ने 25 मीटर तक सीसी रोड के साथ ही नाली निर्माण कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। लोगों ने बताया कि रोड़ और नाली नहीं होने के कारण आस-पास के इलाके में पानी भर जाता है। कलेक्टर ने आवेदन सीईओ जनपद पंचायत मस्तूरी को भेजा।

निजी तालाब में गंदा पानी डाला

तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार निवासी मिलन कुमार सोनी ने निजी तालाब (सोनार तालाब) में गंदा पानी डालने की शिकायत की। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को सौंपा। विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम हरदी कला (टोना) की सरपंच श्रीमती शैल बाई ध्रुव ने जल जीवन मिशन के तहत किए अपूर्ण कार्य की जांच करने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। उन्होंने पीएचई को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है।

शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा

मसानगंज निवासी रजनीश ओझा ने नजूल पट्टा नवीनीकरण कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने आवेदन नजूल अधिकारी बिलासपुर को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यानगर निवासी बजरंग केडिया ने शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा हटाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन पचपेड़ी तहसीलदार को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

रिकॉर्ड दुरुस्त करने सौंपा पत्र

गनियारी निवासी दीनानाथ यादव ने भूमि का सीमांकन कराने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन गनियारी तहसीलदार को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सम्बलपुरी निवासी दुर्गेश कुमार कौशिक ने भूमि रिकॉर्ड दुरूस्ती कराने कलेक्टर को आवेदन दिया। इस मामले को एसडीएम तखतपुर देखेंगे।

राशि दिलाने आवेदन

भाड़म निवासी श्रीमती बिसाहिन बाई सिंगौर ने केडिट कॉपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (सहारा साईन) में जमा राशि दिलाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने आवेदन तखतपुर एसडीएम को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गुडी निवासी सुनील कुमार सूर्यवंशी ने ऑनलाइन रिकॉर्ड बी 1 दुरूस्त करवाने कलेक्टर को आवेदन सौंपा जिसे उन्होंने सीपत तहसीलदार को देखने की बात कही।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *