दिसम्बर तक सडक़ें अच्छी हो जाएंगी-डॉ.महंत
कलेक्टर को सडक़ों की स्थिति को लेकर दिए निर्देश

दिसम्बर तक सडक़ें अच्छी हो जाएंगी-डॉ.महंतकलेक्टर को सडक़ों की स्थिति को लेकर दिए निर्देश


बिलासपुर।  मुख्यमंत्री ने उन सभी अधिकारियों की खैर खबर ले लिया है। जिन्होने सडक़ की स्थिति के प्रति उपेक्षा की है। अलग से बैठक लेकर उन्होने सडक़ दुरूस्त करने का आदेश दिया है। कलेक्टर को सडक़ों की स्थिति को लेकर जरूरी निर्देश भी दिया है। दिसम्बर तक सडक़ें अच्छी हो जाएंगी। हमें पूरा भरोसा है। उक्त बाते आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा।
रायपुर से कोरबा प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सांसद पत्नी डॉ.ज्योत्सना महंत के साथ बिलासपुर अल्प प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी और प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ने किया। कुछ देर विश्राम के बाद परिवार के साथ चरणदास महंत कोरबा के लिए रवाना हुए। उन्होने बताया कि कोरबा में मुस्लिम धर्मगुरू का कार्यक्रम है। आमंत्रित किया गया हूं इसलिए उपस्थिति देने जा रहा हूं। उन्होने बताया कि बिलासपुर से गहरा नाता है। जिस जगह बातचीत कर रहा हूं इसी रेस्ट हाउस के बगल में उनका कार्यालय हुआ करता था। बिलासपुर मेरा घर है। लोगों से दिल का रिश्ता है। इसलिए सुख दुख में किसी ना किसी बहाने बिलासपुर आगमन होता रहता है।
कोरबा रवाना होने से पहले डॉ.महंत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिलासपुर की जनता को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
ज्यादा दर पर ज्यादा खरीदी
बातचीत के दौरान डॉ. महंत ने बताया कि इस साल अच्छी बारीश हुई है। धान की बम्पर पैदावार की संभावना है। सरकार धान नए दर में खरीदने के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमें और सरकार को इस बात की चिन्ता है कि हम ज्यादा से ज्यादा धान खरीद सकें।
लम्बा होगा विधानसभा सत्र
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा सत्र का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
विधानसभा सत्र दिसम्बर महीने के द्वितीय सप्ताह में संभावित है। शहर से लेकर गांव तक कई प्रकार की समस्याओं को लेकर विधायक आते हैं। उनका प्रयास है कि विधानसभा सत्र ज्यादा से ज्यादा दिन चले। हमारा प्रयास होगा कि विधानसभा का सत्र ज्यादा से ज्यादा दिन दिला सकूं।
उन्होने बताया कि धान कितना खरीदा जाएगा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। चूकि पैदावार अधिक होना निश्चित है। इसलिए इस बार से ज्यादा धान की खरीदी होगी। दर भी नया हो सकता है।
जुबान फिसल जाती है
सडक़ों को लेकर गृहमंत्री का भाजपा नेत्री को लेकर दिए गए चिकनी सडक़ के बयान पर डॉ.महंत ने कहा कि कभी आप लोग ज्यादा मीठा खिला देते हैं। इसलिए जुबान फिसल जाती है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *