रेलवे को निजीकरण व निगमीकरण से बचाना होगा
नई पेंशन नीति को रद्द कर पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग
एसईसीआर श्रमिक यूनियन ने एईआरएमएफ के आह्वान पर किया धरना प्रदर्शन

रेलवे को निजीकरण व निगमीकरण से बचाना होगानई पेंशन नीति को रद्द कर पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांगएसईसीआर श्रमिक यूनियन ने एईआरएमएफ के आह्वान पर किया धरना प्रदर्शन


बिलासपुर। श्रमिक यूनियन के महामंत्री मनोज बेहरा के नेतृत्व में बिलासपुर जोन के तीनों मंडलों रायपुर, नागपुर, एवं बिलासपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सामने 12 अक्टूबर 2022 को सुबह 11 बजे धरना प्रदर्शन  किया गया। जिसमे बतौर प्रमुख मांगे भारतीय रेल के निजीकरण एवं निगमीकरण से बचाना है, नई पेंशन नीति को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाली कराना है, रनिंग कर्मचारियों एवं अन्य संरक्षा  कोटे कर्मचारियों की समस्याओं का समय अवधि में निराकरण करना, भारतीय रेल में रिक्त पदों पर नियुक्ति शीघ्र करने, सुपरवाइजर कर्मचारियों को ग्रेड पे 4800 से 5400 में पदोन्नति लागू हो, ग्रेड पर 1800 से 1900 ग्रेप में 30 प्रतिशत पद अपग्रेड करना होगा संरक्षा कोटे के सभी कर्मचारियों को रिक्स अलाउंस देना होगा, रेलवे मकान एवं सडक़ के निर्माण एवं मरम्मत के लिए पर्याप्त निधि  देना होगा, 8वीं वेतन आयोग का गठन शीघ्र करो।
अपनी लंबित जायज मांगों को हासिल करने के लिए भारतीय रेल के  17  मुख्यालय एवं आठ औद्योगिक इकाइयों भारतीय रेल के सभी मंडल कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल श्रमिक यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी एसएम जयप्रकाश, संजय सिन्हा, के अमर कुमार, एस बंदोपाध्याय ,पीके यादव,  एके पांडे , एके  मोहंती,  सी नवीन कुमार मंडल संयोजक बिलासपुर, शाखा सचिव राघवेंद्र पांडे, कृष्णकांत पी श्रीनिवास, तारकेश्वर, अजीत कुमार, जीवेश यादव, संदीप चंद्रा, विनय साहू, अजय , सीपी राठौड़, हर्षवर्धन प्रसाद,  स्वरूप हलदर सहित अनेक पदाधिकारी यूनियन के सदस्य रेल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित  थेे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *