शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने वाला बजट-बंश गोपाल सिंह

शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने वाला बजट-बंश गोपाल सिंह

बिलासपुर । पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बंश गोपाल सिंह ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए 2024-25 के आम बजट को शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बढ़ावा देने वाला बताते हुए कहा कि यह देश के युवाओं, महिलाओं और किसानों की शक्ति का उपयोग करते हुए रोजगार और अवसरों के एक नए युग की शुरुआत करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया है।
इस फंडिंग से शैक्षिक बुनियादी ढांचे में सुधार लाने, नौकरी के अवसर पैदा करने और पूरे देश में कौशल विकास कार्यक्रमों के बढऩे की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि घोषित बजट के अनुसार कौशल योजना के तहत प्रधानमंत्री पैकेज के तहत राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इसके तहत अगले पांच वर्षों में 20 लाख युवाओं को कुशल बनाया जाएगा। वही हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। वही रोजगार से महिलाओं को जोडऩे की योजना के तहत रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उद्योंगो के साथ मिलकर ‘महिला हॉस्टल’ और ‘बालगृहों’ की स्थापना होगी। यह योजना महिला कौशल कार्यक्रम को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईआईटी) का उन्नयन और कौशल विकास कार्यक्रम के तहत हब और स्पोक व्यवस्था के तहत पांच साल में 1000 आइटीआइ का उन्ननयन किया जाएगा। राज्यों और उद्योगों के सहयोग से परिणाम और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा, जो की काफी सराहनीय है। रोजगार को लेकर बजट में की गई घोषणा के संदर्भ में श्री सिंह ने बताया कि शीर्ष कंपनियों में इंटर्नशिप योजना के तहत भारत की शीर्ष कंपनियां पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देंगी। 5 हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ 12 माह की प्रधानमंत्री इंटर्नशिप। इसके साथ ही साथ ई-श्रम पोर्टल को अन्य के साथ जोड़ा जाएगा ताकि नौकरी खोजने वालों को कंपनियों और स्किल ट्रेनिंग संस्थानों से मिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार से जुड़ी तीन योजनाएं शुरू करेगी। सरकार हर साल एक लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर उपलब्ध कराएगी, जिसमें ऋण राशि का तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार नौकरी बाजार में प्रवेश करने वाले 30 लाख युवाओं को एक महीने का पीएफ अंशदान देकर प्रोत्साहन देगी। श्री सिंह ने कहा कि इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई स्केल दी जाएगी। यह बजट एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरने के मार्ग पर राष्ट्र की गति को बढ़ावा देगा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *