राहुल ने जिम्मेदारी दी है,अंतिम सांस तक लडूंगा-देवेंद्र, कांग्रेस भवन में लोकभा प्रत्याशी को जीताने रणनीति बनाई गई

राहुल ने जिम्मेदारी दी है,अंतिम सांस तक लडूंगा-देवेंद्र, कांग्रेस भवन में लोकभा प्रत्याशी को जीताने रणनीति बनाई गई

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर जहां भाजपा ने सडक़ पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को जीतने के लिए आज कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिस पर सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी आठ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत के लिए रणनीति बनाई कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र यादव ने कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस के एक छोटे से कार्यकर्ता को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। एनएसयूआई के अध्यक्ष के रूप में मुझे काम करने का यही से महामाया देवी की कृपा से गौरव मिला। मैंने कभी नहीं सोचा था कि यहां से आकर मुझे चुनाव लडऩा पड़ेगा। फाइनल कोर्स कर रहा था इंजीनियरिंग करने लगा। भोपाल मेंका। एक बात सोचता था कि एक बार टिकट मिल जाए विधायक की। बस एक मौका मिल जाए। युवा महापौर बनने का गौरव मिला।महापौर होते हुए विधानसभा चुनाव लडऩे का मौका मिला। यदुवंशियों को लडऩे लडऩे बहुत मजा आता है। सबसे युवा विधायक बनने का गौरव मिला। भिलाई में दोबारा विधायक का रिकॉर्ड बनाया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सांसद का चुनाव लडूंगा। भिलाई से आया हूं लेकिन बिलासपुर में बस गया। राहुल ने जिम्मेदारी दी है तो अंतिम सांस तक लडऩे आया हूं मैं यहां से जाने वाला नहीं हूं। बिलासपुर के सारे कार्यकर्ता मिलकर यहां से कांग्रेस सांसद जीतेंगे। देवेंद्र यादव ने कहा की सोच समझ कर आया हूं पूछ कर आया हूं।  बिलासपुर भेज तो रहे हो लेकिन मैं वापस नहीं आऊंगा बड़े नेताओं से देवेंद्र यादव ने कहा। यहां के सभी वर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है ।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *