शरीर को स्वस्थ रखने में तकनीक सहायक- आलोक चक्रवाल, सीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

शरीर को स्वस्थ रखने में तकनीक सहायक- आलोक चक्रवाल, सीयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला

बिलासपुर। गुरू घासीदास विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय) के शारीरिक शिक्षा विभाग, योग एवं स्पोर्ट्स साइंस तथा टेकनालॉजी इनेबलिंग सेंटर (टीईसी) के संयुक्त तत्वावधान में टेक इनेबल्ड फिटनेस रिजीम-2024 विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के  कुलपति  प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य का सीधा संबंध तन और मन दोनों से है। वर्तमान युग में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए तकनीक ने हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई है। आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में शारीरिक अभ्यास के लिए उपलब्ध सीमित समय में अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए तकनीक बेहतर विकल्प प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में सभी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए गुरू घासीदास विश्वविद्यालय हेल्थी यूनिवर्सिटी मूवमेंट (जी.जी.वी.एच.यू.एम) प्रारंभ किया गया है। विशिष्ट अतिथि प्रो. नीलांबरी दवे, कुलपति सौराष्ट्र विश्वविद्यालय राजकोट गुजरात, विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. मनीष श्रीवास्तव, टेकनालॉजी इनेबलिंग सेंटर के समन्वयक प्रो. आलोक कुमार सिंह कुशवाहा  तथा प्रो. रीता वेणुगोपाल, शारीरिक शिक्षा विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर ने अपने विचार व्यक्त किये। इससे पूर्व अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. संजीत सरदार ने दिया। विषय प्रवर्तन डॉ. शालिनी मेनन सहायक प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा विभाग ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन तिलक राज मीणा सहायक प्राध्यापक शारीरिक शिक्षा विभाग ने तथा संचालन डॉ. पंकजा पांडे ने किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्षगण, शिक्षकगण, तथा शोधार्थी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *