दिल्ली उड़ान का किराया बढ़ाने से यात्री हुए कम
अलायंस एयर कंपनी बिलासपुर के बजाय जबलपुर और प्रयागराज से दिल्ली यात्रियों को प्राथमिकता दे रही
बिलासपुर एयरपोर्ट के साथ हो रहे भेदभाव का विरोध

दिल्ली उड़ान का किराया बढ़ाने से यात्री हुए कमअलायंस एयर कंपनी बिलासपुर के बजाय जबलपुर और प्रयागराज से दिल्ली यात्रियों को प्राथमिकता दे रहीबिलासपुर एयरपोर्ट के साथ हो रहे भेदभाव का विरोध

बिलासपुर। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने अलायंस एयर कंपनी से बिलासपुर दिल्ली और दिल्ली से बिलासपुर उड़ानों का किराया अनावश्यक रूप से बढ़ाने पर रोक लगाने की मांग की है। गौरतलब है कि यात्री कम होने पर भी बिलासपुर दिल्ली और वापसी उड़ान का किराया 7 हजार रूपसे से ऊपर ही रखा जा रहा है, जबकि विमान में 72 की जगह 20-25 यात्री सफर कर रहे हैं।
समिति ने विस्तार पूर्वक बताया कि विमान में अधिक सवारी होने पर एयरलाईन कंपनी के द्वारा किराया बढ़ाना जायज कहा जा सकता है। परंतु बिलासपुर के मामले में यात्री कम होने पर भी किराया अधिक रखा जा रहा है। इसके कारण बिलासपुर से दिल्ली जाने वाले यात्री या तो ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं या रायपुर जाकर विमान पकड़ रहे हैं जहां से किराया बिलासपुर की तुलना में प्रति टिकट 2 से 3 हजार रूपये तक कम मिल रहा है। समिति ने यह भी बताया कि कई बार बिलासपुर से जबलपुर और जबलपुर से दिल्ली किराये को जोडऩे पर भी बिलासपुर से दिल्ली का जितना किराया लिया जा रहा है, उससे कम आता है। कंपनी की उक्त नीति के कारण बिलासपुर से सीटे खाली जाती है और उसका फायदा जबलपुर और प्रयागराज के यात्रियों को होता है।
हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने नागरिक उड्डयन मंंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से यह मांग की है कि सरकारी कंपनी अलायंस एयर के द्वारा बिलासपुर के साथ किया जा रहा यह भेदभाव बंद कराया जाये और उड़ान योजना के तहत चल रही दिल्ली फ्लाईट में सब्सिडी वाले टिकट बिलासपुर के यात्रियों को भी उपलब्ध कराया जाये।
आज के महाधरने में आगमन के क्रम से महापौर रामशरण यादव, देवेंद्र सिंह, मोहन जायसवाल, बद्री यादव, केशव गोरख, ओम प्रकाश शर्मा, मनोज श्रीवास, संदीप यादव, सी.एल. मीणा, महेश दुबे, अनिल गुलहरे, शेख अल्फाज, गोपाल दुबे, रघुराज सिंह, चंद्रप्रकाश जायसवाल, नरेश यादव, दीपक कश्यप, नवीन वर्मा, रशीद बख्स, शहबाज अली, अकील अली, विजय वर्मा और सुद्रीप श्रीवास्तव शामिल हुए।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *