गुंडागर्दी और चाकूबाजी करने वालों की खुलेगी गुंडा फाइल- आईजी


बिलासपुर । दुर्गा विसर्जन के दौरान बिलासपुर के करोना चौक में मारपीट तथा तोडफ़ोड़ की घटना ने पुलिस के मिजाज को और भी सख्त कर दिया है। घटना के जानकारी में आते ही पुलिस के आईजी, एसपी से लेकर सभी बड़े अधिकारी जिस तरह एक्शन में दिख रहे है। देवी विसर्जन जैसे पवित्र कार्यक्रम के दौरान आरोपियों द्वारा की गई मारपीट और तोडफ़ोड़ ने ऐसे तत्वों के प्रति पुलिस के मिजाज को सख्त कर दिया है। आईजी  रतनलाल डांगी ने ऐसे सभी अपराधियों के खिलाफ गुंडा फाइल खोलने के निर्देश एसएसपी को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी करने वालों एवं चाकूबाजी करने वालों की गुंडा फाइल खुली जाये। आईजी के इस निर्देश से ऐसा लगता है कि अब बिलासपुर में चौक चौराहों तथा सार्वजनिक ठिकानों पर गुंडागर्दी करने वालों की खैर नहीं है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *