विसर्जन झांकी पर पथराव करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

विसर्जन झांकी पर पथराव करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस


बिलासपुर । शुक्रवार की सुबह दुर्गा विर्सजन शोभायात्रा के दौरान आगे जाने की होड़ में दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। साथ ही डीजे में तोडफ़ोड़ और हथियार भी लहराए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने भीड़ को किसी तरह संभाला। इसके बाद दोनों पक्ष ने कोतवाली थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक युवकों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर युवकोंं को पैदल ही ले जाकर न्यायालय में पेश किया गया।
गुरूवार की शाम से शहर के अलग-अलग दुर्गा पंडालों में विराजित मां दूर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा था। इसके लिए शाम से ही शहर की सडक़ों में भीड़ थी। शुक्रवार की सुबह तक यह भीड़ बनी रही। इसी बीच सदर बाजार में आगे जाने की होड़ में दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों पक्ष की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। भीड़ के बीच हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। वहीं, युवकों ने डीजे और विसर्जन शोभायात्रा में शामिल झांकी के वाहन में भी तोडफ़ोड़ की। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर नामजद शिकायत की। इस बीच इस घटना के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित होने लगे। इसकी जांच के बाद पुलिस ने एक दर्जन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और मारपीट समेत विभिन्न् धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शनिवार की दोपहर दोनों पक्ष के युवकों को पैदल न्यायालय तक लेकर गई। युवकों को उसी बाजार के बीच से ले जाया गया जहां पर उन्होंने बदमाशी की थी।
वीडियो फुटेज के आधार पर जोड़ी जाएगी आम्र्स एक्ट की धाराएं
घटना के दौरान कुछ युवकों के हाथ में तलवार समेत अन्य हथियार भी थे। इसकी जानकारी होने पर एसपी पारूल माथुर ने कोतवाली थाना प्रभारी भारती मरकाम को वीडियो की जांच के निर्देश दिए हैं। युवकों के हाथ में हथियार की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना में शामिल अन्य युवकों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *