एयरपोर्ट में चल रहे उन्नयन कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

एयरपोर्ट में चल रहे उन्नयन कार्यो का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बिलासपुर । बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में आज बिलासपुर कलेक्टर  अवनीश कुमार शरण, के द्वारा एयरपोर्ट में चल रहे उसी आईएफआर के उन्नयन कार्यों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें चल रहे लोक निर्माण विभाग (भ/स) एवं लोक निर्माण विभाग (वि/याँ) कार्यों का समीक्षा किया और संबंधित विभागों को कार्यों को तेजी से करनें का निर्देश दिया। वर्तमान में एयरपोर्ट में उसी आईएफआर के उन्नयन कार्य पैरीमीटर बाउंड्री वाल, एयरक्राफ्ट आईसोलेशन बे, फायर एप्रोच रोड, रनवे स्ट्रीप की लेवलिंग, ए.जी.एल इत्यादि का कार्य चल रहा है। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर एन बीरेन सिंह, एसडीएम हरिओम द्विवेदी, लोक निर्माण विभाग (भ/स) के कार्यपालन अभियंता सी के पाण्डेय, एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *