24 घंटे में जुआ  व सट्टा के 15 प्रकरणों में  17125 रुपए जब्त, 35 गिरफ्तार,
ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

24 घंटे में जुआ  व सट्टा के 15 प्रकरणों में  17125 रुपए जब्त, 35 गिरफ्तार,ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

बिलासपुर। आज  जि़ला पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार (भापुसे), अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (मुख्यालय) उदयन बेहार, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (चकरभाठा)  कृष्ण कुमार पटेल एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (कोटा) सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी थानों में जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पिछले 24 घण्टे में जिले में जुआ के 8 एवं सट्टा के 7 कुल 15 प्रकरणों में कुल 17125 रुपए जब्त किए गए हैं।
इस कार्यवाही के दौरान जुआ के 8 प्रकरणों में सिरगिट्टी एवं सिविल लाइन में 2-2 प्रकरण तथा सकरी, कोनी, कोटा एवं सरकंडा थाने में 1-1 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 10530 रुपए जब्त हुए हैं। वहीं सट्टा के 7 प्रकरणों में कोतवाली और सरकंडा में 2-2 प्रकरण तथा तोरवा, सिविल लाइन एवं बिल्हा थाने में 1-1 प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें 6595 रुपए जब्त किए गए हैं। इन सभी 15 प्रकरणों में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध कायम किया गया है, तथा इन 15 प्रकरणों में कुल 35 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें अतिशीघ्र न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *