बिलासपुर को चाहिए ऐसा सशक्त जनप्रतिनिधि जो प्रतिबद्ध और नियोजित विकास से रखता हो सरोकार- अमर अग्रवाल,
मोदी सरकार ने बिलासपुर रेल्वे जोन को दी वर्ल्ड क्लास सुविधायें- श्रीमती शशि अमर अग्रवाल

बिलासपुर को चाहिए ऐसा सशक्त जनप्रतिनिधि जो प्रतिबद्ध और नियोजित विकास से रखता हो सरोकार- अमर अग्रवाल,मोदी सरकार ने बिलासपुर रेल्वे जोन को दी वर्ल्ड क्लास सुविधायें- श्रीमती शशि अमर अग्रवाल

“सत्ता के संरक्षण में बिलासपुर में लगातार बढ़े अपराध”
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने बाजे-गाजे के साथ शुक्रवार को उसलापुर, मिनोचा कॉलोनी, शुभम विहार,रामदेव राईस मिल तथा 27 खोली में घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट मांगा। जन समर्थन यात्रा के दौरान भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने कहा कांग्रेस शासनकाल में गुण्डागर्दी,गैंगवार, जमीनों की रातोंरात अफरातफरी से बिलासपुर के नागरिक तंग आ गए हैं।

पिछले पॉच साल में कांग्रेस ने शहर के विकास के लिए कुछ नही किया। भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया कि 3 दिसम्बर को मतगणना के बाद भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने जा रही है। इसके बाद गुण्डों की शहर से विदाई हो जाएगी। श्री अग्रवाल ने आगे कहा-राजनैतिक संरक्षण के बगैर शहर में गुण्डागर्दी,गैंगवार नही हो सकता। उन्होंने कहा बिलासपुर एक शांत मिजाज का शहर है। उसका गौरव लौटाना उनकी जिम्मेदारी है। जनसम्पर्क अभियान के दौरान उनके साथ अजीत सिंह भोगल पार्षद,  सुनीता मानिकपुरी पार्षद श्रद्धा जैन,कमल जैन, प्रमोद शर्मा, अमित चतुर्वेदी महिला मोर्चा के पदाधिकारी काफी संख्या में उपस्थित थे।


सायं सत्र में सरकण्डा बिलासपुर में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा प्रदेश के दूसरे बड़े शहर न्यायधानी बिलासपुर को ऐसा सशक्त जनप्रतिनिधि चाहिए जो प्रतिबद्ध और नियोजित विकास से सरोकार रखता हो असुरक्षा और भय के वातावरण को दूर करने का जिसमें साहस हो, विधानमंडल हो या मंत्रिमंडल, बिलासपुर का आवाज बुलंद कर सके। लेकिन कांग्रेस के विधायक जनता का दुख-दर्द दूर करने के बजाय सहानुभूति लेने की मंशा से अपना दुखड़ा रोते ही नजर आए।

कांग्रेस की सरकार बनते ही बिलासपुर समेत प्रदेश में जारी विकास के कार्य ठप्प पड़ गए। कुछ समय में ही माफिया राज की तुती बोलने लगी। शहरी अधोसंरचना विकास के लिए नई योजना बनाना तो दूर, कांग्रेस के नेता पॉच साल में बिजली,पानी और सड़कों की मूलभूत सुविधायेँ भी उपलब्ध नही करा सके। शहर में जारी समस्त विकास कार्य मोदी सरकार की अनुपम उपहार स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे हैं। उसमें भी कांग्रेस के नेता मद परिवर्तन करके गुणवत्ताहीन कार्य,  कमीशनबाजी और लीपापोती करने पर उतारू हैं। पॉच वर्षों में हत्या,बलात्कार भ्रष्टाचार और घोटालों का ग्राफ, बढ़ता राजनीतिक अपराधीकरण, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की देन है।

मोदी सरकार बिलासपुर रेल्वे जोन के कायाकल्प के लिए उपलब्ध करा रही है वर्ल्ड क्लास सुविधायें

भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती शशी अग्रवाल महिला मोर्चे एवं महिला मंडल की सदस्यों के साथ रेल्वे परिक्षेत्र में कन्सट्रक्शन कॉलोनी वायरलेश कॉलोनी, बंग्ला यार्ड, आर.टी.एस. कॉलोनी के वार्डो में घर-घर जनसम्पर्क कर भाजपा को विजयी बनाने के लिए जनसमर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा,रेल्वे क्षेत्र मिनी इंडिया की तरह है। यहॉं सभी समाजों के लोग बिलासपुर रेल्वे जोन के अंतर्गत सेवा देने वाले अधिकारी, कर्मचारी परिवारों से हैं। भारतीय रेल्वे के उत्थान के लिए मोदी सरकार के द्वारा वर्ल्ड क्लास लेवल की सुविधायें बिलासपुर रेल्वे जोन को दी जा रही है। केन्द्रीय बजट में 6 हजार करोड़ रूपये प्रधानमंत्री के द्वारा रेल्वे के कायाकल्प एवं यात्री सुविधायें हेतु दिया गया। श्रीमती अग्रवाल ने रेल्वे इलाके की माताओं, बहनों,  युवाओं  बुजुर्गों से प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदीज की भाजपा सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा। 

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *