कांग्रेस प्रत्याशी ने पौने पॉच साल में कुछ नही किया इसलिए उस पर टिका टिप्पणी ठीक नहीं-अमर अग्रवाल, नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, भाजपा प्रत्याशी ने सरकारी दफ्तरों में किया जनसम्पर्क

कांग्रेस प्रत्याशी ने पौने पॉच साल में कुछ नही किया इसलिए उस पर टिका टिप्पणी ठीक नहीं-अमर अग्रवाल, नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा, भाजपा प्रत्याशी ने सरकारी दफ्तरों में किया जनसम्पर्क

बिलासपुर। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल से पूछा, ‘‘आप कांग्रेस प्रत्याशी के बारे में क्यों नही बोलते’’, श्री अग्रवाल ने जवाब दिया, कांग्रेस प्रत्याशी ने पौने पॉच साल में कुछ किया हो तो उस पर टिप्पणी ठीक है, लेकिन जिसने बघेल की सरकार के बावजूद कुछ नही किया, विकास के नाम पर शहर में एक ईंट भी नही रखा, पूरे कार्यकाल में अपनी ही पार्टी कांग्रेस में कांग्रेसजनों द्वारा अपमानित होते रहे, ऐसे प्रत्याशी से क्या उम्मीद की जा सकती है।

गुण्डागर्दी, भू-माफिया, अपराधीकरण को संरक्षण देकर बढ़ावा देते रहे, इससे इस शांत शहर का बहुत नुकसान हुआ। भाजपा शासन आते ही शहर का अमन चैन वापस लौटाना ही उनकी प्राथमिकता है। नगर निगम में जनसम्पर्क करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा, अनियमित कर्मचारियोें को सबसे पहले नियमित किया जाएगा। टास्क और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नही मिला है।

उन्हें त्योहारों के सीजन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर वेतन मिले, इसके लिए वे चुनाव के बाद पहल करने की घोषणा की। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने पोस्ट ऑफिस, एस.पी. और आई.जी. ऑॅफिस में अधिकारियों और कर्मचारियों से मिलकर भाजपा के कमल निशान का बटन दबाने का आग्रह किया।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *