उन्नयन के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करें-कलेक्टर, नवपदस्थ कलेक्टर अवनीश शरण ने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का लिया जायजा

उन्नयन के सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करें-कलेक्टर, नवपदस्थ कलेक्टर अवनीश शरण ने एयरपोर्ट उन्नयन कार्य का लिया जायजा

बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में चल रहे उन्नयन कार्य को देखने आज जिले के नवपदस्थ कलेक्टर अवनीश शरण उन्नयन कार्य के नोडल आफिसर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत के साथ एयरपोर्ट पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने एयरपोर्ट डायरेक्टर और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से एयरपोर्ट अब तक हुए कार्य और निर्माणाधीन कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री शरण ने एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग का किए गए उन्नयन कार्य का अवलोकन किया। जिसके बाद स्ट्रीप कटिंग के दोनों तरफ समतलीकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा रनवे के पास निर्माणाधीन आइसोलेशन बेय को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए है। ज्ञात है की चकरभाटा स्थित बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का 3 सीवीएफआर से 3 सीआईएफआर कैटेगरी में उन्नयन किया जा रहा है जिसके बाद एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू हो सकेगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करने कार्य योजना तैयार करने के निर्देश एयरपोर्ट डायरेक्टर को दिए। उन्होंने कहा 3 सीआईएफआर कैटेगरी हो जाने के बाद नाइट लैंडिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी इसके साथ ही यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाना है ताकि बिलासपुर एयरपोर्ट में आवागमन बढ़ाने और सर्वसुविधायुक्त बनाया जा सकें। एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग के लिए सीसीआर रूम का निर्माण किया जा चुका है जहां इलेक्ट्रॉनिक पैनल स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा बाउंड्रीवाल निर्माण का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया और पीडब्लूडी के अधिकारियों को सिविल के सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल,एयरपोर्ट डायरेक्टर बीरेन सिंह,पीडब्ल्यूडी एसडीओ आदित्य ग्रोवर,कार्यपालन अभियंता श्री चौरसिया समेत पीडब्ल्यूडी एवं एयरपोर्ट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

MRINMOY MALLICK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *