पुलिस की वाहन जांच में सात लाख नकद व 5 लाख का चांदी बरामद सरकंडा व सिरगिट्टी पुलिस की कार्रवाई
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह(भापुसे) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जायसवाल,नगर पुलिस अधीक्षक(सिटी कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा क्षेत्र के टेली फोन एक्सचेंज रोड,राज किशोर नगर मे आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था ।
थाना प्रभारी जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 05 लाख रुपये के चांदी के पायल तथा अन्य जेवरात मिला है जिसके संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर सभी चाँदी के जेवरात जिनकी कुल कीमत करीबन 05 लाख है को विधिवत जप्त किया गया है थाना सरकंडा क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा, काली मंदिर के पास आकस्मिक चेकिंग पॉइंट लगाया गया था, थाना प्रभारी नवीन देवांगन के नेतृत्व में तिफरा, काली मंदिर के पास चेकिंग के दौरान एक निजी वाहन से 07 लाख रुपये नगद मिला है रकम के संबंध में मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश न करने पर 07 लाख रुपये को विधिवत जप्त किया गया है थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगी।

