महाराजा अग्रसेन के जीवनी से हमे सीख लेना चाहिए, एक राजा को कैसी नीतियां बनानी चाहिए,उन्होंने राज्य में समानता, भाईचारा और शांति का संदेश दिया है अग्रसेन जयंती समारोह में बोले पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल
5 साल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, 3 दिसम्बर के बाद अपराध पर होगा नियंत्रण
बिलासपुर।महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों, प्रतिभावान छात्र.छात्राओं समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को सम्मानित करते हुए कहा है कि महाराजा अग्रसेन के जीवनी से हमे सीख लेना चाहिए, एक राजा को कैसी नीतियां बनानी चाहिए। उन्होंने राज्य में समानता, भाईचारा और शांति का संदेश देने के लिए एवं गरीबों एवं सर्वहारा वर्गों के उत्थान के लिए एक रूपये एक ईंट की व्यवस्था बनाई थी। महाराजा अग्रसेन के बनाए सिद्धान्तों ने हमें सिखाया है कि हमें समाज के लिए कुछ करना चाहिए। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने यह भी कहा है कि बिलासपुर की जनता के आशीर्वाद से मुझे बीस साल तक यहां जनता की सेवा करने का अवसर मिला और महाराजा अग्रसेन ने जो हमें सिखाया, उससे मैं बिलासपुर के लिए कुछ कर सका। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद भाजपा शासन काल में 15 साल में बिलासपुर शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में थी यहां शांति व्यवस्था कायम थी लेकिन पांच साल में पूरे बिलासपुर शहर में महसुस किया कि यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गयी है, उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में शहर में अपराध नियंत्रण में था। भाजपा ने फिर से उन्हें बिलासपुर विधानसभा से उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने समाज को विश्वास दिलाया है कि 3 दिसम्बर को बिलासपुर से अपराध पूरी तरह नियंत्रण में होगा आज महाराजा अग्रसेन जयंती के समारोह में ईश्वर प्रसाद अग्रवाल ने भी सभा को संबोधित किया। सभा के द्वारा 5 एकड़ जमीन पर समाज के लिए 6 मंजिला भवन बनाने के लिए अगले साल अग्रसेन जयंती समारोह समाज के नए भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नटवर अग्रवाल, आलोक चौधरी, उमा छापरिया, विनिता केजरीवाल, ओम मोदी, विनोद मित्तल, राकेश गोयल, चंदन अग्रवाल, अमित चौधरी, सुरेन्द्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राकेश गोयल, पवन अग्रवाल के अलावा अग्रवाल समाज के आयोजन समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। अग्रसेन जयंती समारोह समिति ने आज सूर्यवंशी समाज, सतनामी समाज, कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज, सरयूपारी ब्राम्हण समाज, बंगाली, गुजराती, पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष एवं अन्य समाज के लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने अग्रवाल रत्न से पायल लाठ को सम्मानित किया आलोक चौधरी विनोद मित्तल तथा उमा छापरिया ने अग्रसेन जयंती समारोह के लिए अपनी पूरी टीम को बधाई दी और युवाओं तथा महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

