ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हादसे के बाद मौके से फरार हुआ ड्राइवर, गांधी चौक के पास की घटना, व्यापारी संघ ने जताया आक्रोश
बिलासपुर। पुलिस प्रशासन की नाकामी आज फिर गांधी चौक प्रतिबंधित नो एंट्री क्षेत्र में हाईवे की चपेट आकर एक साइकिल सवार 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। गांधी चौक में साइकिल सवार अपने साइड से ही जा रहा था और सीमेंट से भरी हाईवे ने साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर ही 62 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के तत्काल लोगों की भीड़ लग गई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया यहां लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ऋषि गुर्जर देवरीडीह का रहने वाला रहने वाला है और एक निजी अस्पताल में टेक्नीशियन का काम करता है और आज सुबह 11 बजे मंदिर जाने के लिए घर से निकले और गांधी चौक में ही वह कुछ सामान लेने के लिए में साइकिल से जा रहे थे और पीछे से सीमेंट से में भरी हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और अस्पताल जाते तक उन्होंने दम तोड़ दिया। गांधी चौक में जिस हाईवे की चपेट बाद में आकर बुजुर्ग की मौत हुई है यह वाहन साहिल रोड लाइंस बिलासपुर की बताई जा रही है। जिस समय हादसा हुआ यातायात पुलिस का एक जवान वहां मौजूद था घटना के तत्काल बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है घटना के तत्काल बाद हाईवे चालक फरार हो गया है । और पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया है। अभी क महीना पहले ही दयालबंद रोड में शीतला मंदिर के पास बाइक सवार पति-पत्नी को हवा ने कुचल दिया था और एक अधिकारी की मां की मौत हो गई थी। और आज फिर से ब शहर में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है सभी चौक चौराहे पर पुलिस बल तैनात है। आज सुबह 11-30 बजे नो एंट्री रोड गांधी चौक में हाईवे चालक ने साइकिल सवार अधेड को चपेट में ले लिया और अगले चक्के में दबने से साइकिल सवार की मौत हो गई। बताया जाता है की देवरी खुर्द का रहने वाला 60 वर्षीय साइकिल से रोजी मजदूरी का काम करने के लिए शहर जा रहा था ।
गांधी चौक व्यापारी संघ ने इसके पहले भी यातायात विभाग को एक पत्र लिखकर गांधी चौक में यातायात सुनिश्चित करने की मांग की थी। गांधी चौक में सडक़ के दोनों तरफ नो पार्किंग में वाहन खड़े रहते हैं एक तरफ ऑटो चालक तो दूसरी तरफ बस स्टॉप बना दिया गया है । और यही कारण है कि यहां पर आवागमन अवरुद्ध हो जाता है और आज दिनदहाड़े बड़ी घटना हो गई। गांधी चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष नासिर खान तथासचिव रवि लालवानी ने बताया कि पिछले कई सालों से गांधी चौक में यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग कर रहे हैं। यहां पर वाहनों का आवंगमन तेजी के साथ होता है। और नो पार्किंग में भी वहां लोग खड़ी कर देते हैं । नासिर खान ने मांग की है कि नो एंट्री का सख्ती से पालन किया जाए और बस एवं ऑटो की पार्किंग का स्थान मल्टीपरपज स्कूल के आगे किया जाए एवं चौक में वाहनों के खड़े होने पर रोक लगाया जाए जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सके।

